Sunday 6th of October 2024

UP News: यूपी की सभी विधानसभाओं में धन्यवाद सभाएं करेगी कांग्रेस, मतदाताओं का जताएंगे आभार

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  June 11th 2024 01:30 PM  |  Updated: June 11th 2024 07:29 PM

UP News: यूपी की सभी विधानसभाओं में धन्यवाद सभाएं करेगी कांग्रेस, मतदाताओं का जताएंगे आभार

ब्यूरोः लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन के बाद मंगलवार से कांग्रेस की आभार सभा शुरू हो रही है। इसी दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आज रायबरेली और अमेठी के मतदाताओं का आभार व्यक्त करेंगे। इसके लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रायबरेली जाएंगे। कांग्रेस ने सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में आभार सभाएं करने की योजना बनाई है। आभार सभाओं का आयोजन 15 जून तक किया जाएगा।

बता दें हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने रायबरेली सीट पर यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को हराया है, जबकि कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अमेठी सीट छीनी। दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने भाजपा के दोनों प्रत्याशियों को हराया है। 

कांग्रेस की अमेठी जिला इकाई के प्रमुख प्रदीप सिंघल ने कहा कि मतदाताओं का आभार व्यक्त करने का कार्यक्रम अमेठी के बजाय मंगलवार को रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है। सिंघल ने कहा कि इस कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ अमेठी के नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network