Saturday 6th of July 2024

Team India Victory Parade: BCCI ने टीम इंडिया को सौंपा 125 करोड़ का चेक, विक्ट्री परेड का समापन

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  July 03rd 2024 02:14 PM  |  Updated: July 04th 2024 09:50 PM

Team India Victory Parade: BCCI ने टीम इंडिया को सौंपा 125 करोड़ का चेक, विक्ट्री परेड का समापन

Jul 4, 2024 09:50 PM

वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने विक्ट्री वॉक के साथ समारोह का समापन हो गया।

Jul 4, 2024 09:44 PM

वानखेड़े में विक्ट्री वॉक

वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने विक्ट्री वॉक की। कंधों पर तिरंगा लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।

Jul 4, 2024 09:42 PM

टीम इंडिया के खिलाड़ियों दर्शकों की ओर फेंकी टेनिस बॉल

टीम इंडिया हाथों में ट्रॉफी लेकर स्टेडियम के चक्कर लगा रही है। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी दर्शकों के ओर टेनिस बॉल फेंक रहे हैं।

Jul 4, 2024 09:38 PM

बीसीसीआई ने टीम इंडिया को सौंपा 125 कोरोड़ का चेक

बीसीसीआई ने टीम इंडिया को 125 करोड़ का चेक सौंपा। पूरे स्टेडियम में तालियों की गूंज के बीच टीम इंडिया ने फैंस को धन्यवाद कहा।



Jul 4, 2024 09:37 PM

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को दिया टी20 विश्व कप जीत का श्रेय

विराट कोहली ने टी20 विश्व कप जीत का श्रेय जसप्रीत बुमराह को दिया। विराट ने कहा कि मैं चाहता हूँ कि आप सभी लोग जसप्रीत बुमराह की तारीफ करें। उन्होंने आखिरी पांच ओवरों में हमें बार-बार मैच में वापस ला दिया। उनके लिए बहुत-बहुत तालियां।

Jul 4, 2024 09:29 PM

आज जो देखा नहीं भूल पाऊंगा: विराट कोहली

विराट कोहली ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए ताली बजवाई। उन्होंने कहा कि आज जो देखा वो नहीं भूल पाऊंगा।


Jul 4, 2024 09:28 PM

ये टीम नहीं मेरा परिवार है: राहुल द्रविड़

वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि ये टीम नहीं मेरा परिवार है। इसके साथ उन्होंने फैंस की भीड़ ने टीम इंडिया का भव्य स्वागत किया।

Jul 4, 2024 09:16 PM

रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या की तारीफ

रोहित शर्मा ने कहा कि हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी की। बता दें हार्दिक पांड्या विश्व कप के फाइनल में लास्ट ओवर डाला था। 

Jul 4, 2024 09:15 PM

पूरे देश का है यह ट्रॉफी: रोहित शर्मा

वानखेड़े स्टेडिमय में टीम इंडिया का सम्मान किया गया। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि यह ट्रॉफी पूरे देश का है, जिन्होंने मैच देखा सभी फैंस का धन्यवाद।

Jul 4, 2024 09:10 PM

वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने ट्रॉफी के साथ किया डांस


Jul 4, 2024 08:54 PM

कल महाराष्ट्र विधानसभा में होगा टीम इंडिया का स्वागत: फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज टीम इंडिया मुंबई पहुंची है और लोगों ने बड़े उत्साह के साथ उनका स्वागत किया है। मैं विश्व विजेता भारतीय टीम का भी स्वागत करता हूं। बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत में शामिल हुए हैं, हमने पुलिस को व्यापक व्यवस्था करने के लिए कहा था। हम लगातार पुलिस प्रशासन के संपर्क में हैं। आज जनता की ओर से स्वागत हुआ है, कल विधानसभा में उनका गर्मजोशी से स्वागत होगा।



Jul 4, 2024 08:46 PM

वानखेड़े के बाहर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

वानखेड़े स्टेडियम के बाहर लाखों फैंस जुटे हैं। स्टेडियम के दरवाजे बंद हो चुके हैं। भीड़ नियंत्रण खो रही थी। इस वजह से पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

Jul 4, 2024 08:37 PM

टीम इंडिया वानखेड़े स्टेडियम पहुंची।


Jul 4, 2024 08:26 PM

तिरंगा ओढ़े नजर आए चहल और कुलदीप


Jul 4, 2024 08:06 PM

वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के स्वागत के लिए तैयार


Jul 4, 2024 07:45 PM

टीम इंडिया की विक्ट्री परेड का आगाज

टीम इंडिया की विक्ट्री परेड शुरू हो चुकी है। भारतीय टीम के खिलाड़ी विजय रथ पर सवार हो गए हैं। टीम इंडिया मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम की ओर बढ़ रही है।

Jul 4, 2024 07:38 PM

फैंस से रास्ता देने की अपील करते नजर आए कोहली

Jul 4, 2024 07:24 PM

अपने हाथों से ट्रॉफी पोंछते नजर आए रोहित शर्मा


Jul 4, 2024 07:14 PM

मरीन ड्राइव पर लगी फैंस की भीड़


Jul 4, 2024 07:04 PM

बस में बैठने के बाद पांड्या ने शेयर की फोटो


Jul 4, 2024 06:51 PM

हाथ में ट्रॉफी लिए नजर आए हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या एयरपोर्ट से निकलते वक्त हाथ में ट्रॉफी लिए नजर आए। विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा समेत सभी खिलाड़ी बस में बैठकर मरीन ड्राइव के लिए रवाना हो गए।


Jul 4, 2024 06:49 PM

टीम इंडिया की 'विजय रथ' बस भीड़ में फंसी


Jul 4, 2024 06:43 PM

मरीन ड्राइव के लिए निकली टीम इंडिया


Jul 4, 2024 06:31 PM

मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आए खिलाड़ी

भारतीय टीम के खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आ गए हैं। एयरपोर्ट के बाहर हजारों फैंस की भीड़ इकट्ठा है। हार्दिक पांड्या कूल अंदाज में दिखे और वर्ल्ड कप ट्रॉफी हाथ में लहराते दिखे। यहां से खिलाड़ियों को बस में नरीमन प्वाइंट पर ले जाया जाएगा, जहां से टीम इंडिया की विक्ट्री परेड शुरू होगी।



Jul 4, 2024 06:12 PM

टीम इंडिया को मिला वाटर सैल्यूट


Jul 4, 2024 05:51 PM

टीम इंडिया के लिए वानखेड़े में सजा स्टेज


Jul 4, 2024 05:47 PM

मरीन ड्राइव पर उमड़ा फैंस का सैलाब


Jul 4, 2024 05:38 PM

मुंबई पहुंची टीम इंडिया

टीम इंडिया की फ्लाइट मुंबई लैंड कर चुकी है। अब सभी खिलाड़ी बस से मरीन ड्राइव पहुंचेंगे।

Jul 4, 2024 05:29 PM

कुछ ही देर बाद टीम इंडिया की फ्लाइट करेगी लैंड

टीम इंडिया की फ्लाइट मुंबई के करीब पहुंच गई है। करीब 10 मिनट बाद फ्लाइट लैंड हो जाएगी। पूरी मुंबई में जश्न का माहौल है।

Jul 4, 2024 05:29 PM

वानखेड़े में पहुंचे हजारों फैंस

वानखेड़े स्टेडियम फैंस से खचाखच भरा हुआ है। मुंबई एयरपोर्ट की सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बस एयरपोर्ट के बाहर लग गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने ऋषभ पंत को गले भी लगाया।



Jul 4, 2024 04:47 PM

मुंबई में भारी बारिश के कारण जश्न में देरी की संभावना


Jul 4, 2024 03:38 PM

मुंबई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 DCP मैदान पर उतरे

भारतीय टीम की विक्ट्री परेड के लिए मुंबई पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। 1 KM की इस परेड के दौरान गाड़ियों की अवाजाही रोक दी जाएगी। एक घंटे पहले से रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। परेड के चलते 7 रूट को डाइवर्ट किया गया है। मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर खुद सुरक्षा की निगरानी देख रहे है। 2 डीसीपी फील्ड पर रहेंगे। इसके अलावा MCA द्वारा बड़ी मात्रा में प्राइवेट सुरक्षा कर्मी तैनात किए है।

Jul 4, 2024 03:37 PM

टीम इंडिया दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना

प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद टीम इंडिया मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है। टीम चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई जा रही है। टीम के स्पेशल विमान ने आधे घंटे पहले इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी, जो मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट के टर्मिनस-2 में लैंड करेगा।

Jul 4, 2024 03:17 PM

जादुई शाम का इंतज़ार


Jul 4, 2024 02:49 PM

टीम इंडिया ने PM मोदी को नमो-1 जर्सी दी


Jul 4, 2024 02:49 PM

टीम इंडिया से मिलने के बाद PM मोदी की X पोस्ट


Jul 4, 2024 02:07 PM

प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारतीय टीम की तस्वीर


Jul 4, 2024 02:05 PM

टीम इंडिया मुंबई रवाना होने के लिए एयरपोर्ट पहुंची

टीम इंडिया मुंबई रवाना होने के लिए एयरपोर्ट पहुंची बस से सबसे पहले राहुल द्रविड़ उतरे. उनके बाद विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, यशस्वी जयसवाल, सिराज, ऋषभ पंत आदि उतरे. खिलाड़ियों के एयरपोर्ट पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने प्लेयर्स के साथ सेल्फी की.

Jul 4, 2024 02:01 PM

BCCI ने साझा किए घर वापसी के टॉप मोमेंट्स


Jul 4, 2024 02:01 PM

विक्ट्री परेड के लिए सजी बस मरीन ड्राइव पहुंची


Jul 4, 2024 02:00 PM

आज शाम वानखेड़े स्टेडियम में फैंस की फ्री एंट्री


Jul 4, 2024 01:14 PM

देखिए, PM मोदी से टीम इंडिया की मुलाकात का वीडियो


Jul 4, 2024 01:07 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद भारतीय टीम होटल के लिए रवाना हुई

भारतीय टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय से होटल के लिए रवाना हुई, जहां से वे अपना सामान और बैग अंतिम रूप से उठाएंगे और फिर विजय परेड के लिए मुंबई के लिए रवाना होंगे।



Jul 4, 2024 01:00 PM

PM से मिलकर लौटी टीम इंडिया


Jul 4, 2024 12:37 PM

मुंबई पोलिस के ज्वाइंट सीपी ने बताया- रूट डायवर्ट किए गए


Jul 4, 2024 12:37 PM

MCA मेंबर जीतेंद्र ने बताई तैयारियां...


Jul 4, 2024 12:08 PM

एमसीए सचिव अजिंक्य नाइक ने वानखेड़े स्टेडियम में जनता के लिए मुफ्त प्रवेश की पुष्टि की

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजिंक्य नाइक ने पुष्टि की है कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कार्यक्रम के लिए गुरुवार शाम को वानखेड़े स्टेडियम में जनता के लिए प्रवेश निःशुल्क है और प्रवेश शाम 6 बजे तक बंद होने की संभावना है। भीड़भाड़ होगी और इसलिए प्रशंसकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी योजना पहले से बना लें।

Jul 4, 2024 11:56 AM

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया ट्वीट

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा  "बारबाडोस की धरती पर तिरंगा फहराने वाली हमारी टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हार्दिक स्वागत है। पूरा देश आपके स्वागत के लिए उत्सुक है।"



Jul 4, 2024 11:34 AM


Jul 4, 2024 10:55 AM

बस शुद्ध और सच्ची भावनाएं!! भारत के लिए चैंपियन का स्वागत


Jul 4, 2024 10:53 AM

PM आवास पहुंची टीम इंडिया

भारतीय टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उनके आवास पहुंच चुकी है।



Jul 4, 2024 10:41 AM

टीम इंडिया ने काटा केक, भांगड़ा करते नजर आए रोहित


Jul 4, 2024 10:41 AM

रोहित, द्रविड़ और कोहली ने काटा स्पेशल केक





Jul 4, 2024 10:27 AM

विजय परेड बस पूरी तरह सजकर तैयार है!


Jul 4, 2024 10:19 AM

जल्द ही होगी केक काटने की रस्म

शेफ, होटल स्टाफ और प्रशंसक सभी केक काटने के लिए तैयार हैं। भारतीय टीम की टी20 विश्व कप जीत का जश्न मनाने के लिए आईटीसी मौर्या में एक खास तिरंगा केक बनाया गया है और टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ टीम के अन्य सदस्यों और स्टाफ के साथ मिलकर प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए रवाना होने से पहले केक काटेंगे।

Jul 4, 2024 10:08 AM

दूसरा सितारा आ गया है!!

संजू सैमसन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नई जर्सी की तस्वीर शेयर की, जिस पर 'चैंपियंस' लिखा हुआ है, जबकि किट पर बीसीसीआई के लोगो के ऊपर दो टी20 विश्व कप ट्रॉफियों का दूसरा सितारा अंकित है।



Jul 4, 2024 10:05 AM


Jul 4, 2024 09:59 AM

तिरंगे के साथ एयरपोर्ट पहुंचे भारतीय फैंस, टीम इंडिया के फोटो


Jul 4, 2024 09:37 AM

चैंपियंस की पहली झलक पाने को बेताब दिखे फैंस


Jul 4, 2024 09:25 AM

कप्तान रोहित शर्मा प्रशंसकों को टी20 विश्व कप ट्रॉफी दिखाते हुए


Jul 4, 2024 09:16 AM

कप्तान रोहित शर्मा होटल पहुंचने के बाद डांस करते हुए।


Jul 4, 2024 09:15 AM

कुछ देर में होने वाली है पीएम से मुलाकात

बारबाडोस से सीधे दिल्ली लैंड करने वाली टीम इंडिया कुछ देर में पीएम मोदी से मुलाकात करेगी. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम जल्दी ही होटल से पीएम आवास के लिए रवाना होगी.

Jul 4, 2024 08:44 AM

टीम इंडिया के फोटो


Jul 4, 2024 08:31 AM

टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप विक्ट्री परेड मुंबई में

भारतीय टीम सुबह करीब 11 बजे PM मोदी से मिलेगी। भारतीय टीम पीएम के साथ ब्रेकफास्ट करेगी। इसके बाद टीम मुंबई रवाना हो जाएगी। मुंबई में शाम को एनसीपीए नरीमन प्वॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक टीम इंडिया का विक्ट्री परेड निकाला जाएगा।

Jul 4, 2024 08:27 AM

कप्तान रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ #T20WorldCup2024 ट्रॉफी जीतने के बाद दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल पहुंचे।


Jul 4, 2024 08:26 AM

BCCI ने ट्वीट किया, "विश्व कप ट्रॉफी के साथ घर वापस जाने के दौरान यात्रा करते हुए।"


Jul 4, 2024 08:25 AM

फ्लाइट में टीम इंडिया की मस्ती, BCCI ने पोस्ट किया वीडियो


Jul 4, 2024 08:18 AM

ओडिशा के फैंस ने कोहली का टैटू बनवाया, पीठ में प्लेयर्स के नाम लिखवाए


Jul 4, 2024 08:13 AM

ऋषभ पंत दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल में टी20 विश्व कप ट्रॉफी ले जाते हुए।


Jul 4, 2024 08:12 AM

ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया के दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने पर BCCI ने एक वीडिया ट्वीट किया।


Jul 4, 2024 08:10 AM


Jul 4, 2024 08:09 AM

भारतीय क्रिकेट टीम के एक युवा प्रशंसक जॉन ने कहा, "मुझे विराट कोहली पसंद हैं, वह मेरे पसंदीदा बल्लेबाज हैं, मुझे उन्हें खेलते हुए देखना पसंद है।


Jul 4, 2024 08:03 AM

BCCI प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी होटल ITC पहुंचे


Jul 4, 2024 08:02 AM

टीम इंडिया के लिए बनाया स्पेशल केक

ITC मौर्या के एग्जीक्यूटिव शेफ शिवनीत पहोजा ने कहा- हमारी टीम ने एक केक तैयार किया है, जो टीम इंडिया की जर्सी के रंग का है। यह ट्रॉफी के आकार का है।



Jul 4, 2024 08:00 AM

एयरपोर्ट से होटल रवाना हुई टीम

भारतीय टीम एयरपोर्ट से आईटीसी मौर्या होटल रवाना हो गई है. टीम होटल में तकरीबन 2 घंटे रुकेगी. इसके बाद सभी खिलाड़ी पीएमओ आवास जाएंगे.



Jul 4, 2024 07:58 AM

ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल पहुंचे।


ब्यूरो: टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम की स्वदेश वापसी हो चुकी है। टीम इंड‍िया दिल्ली एयरपोर्ट के टर्म‍िनल 3 पहुंची, टीम इंड‍िया के ल‍िए एक स्पेशल बस का अरेंजमेंट किया गया। टीम इंड‍िया ने दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर पहले इम‍िग्रेशन से संबध‍ित कार्यवाही करवाई। इसके बाद वह आईटीसी मौर्य होटल पहुंची। 

भारतीय टीम की एक झलक देखने के ल‍िए कई फैन्स दिल्ली एयरपोर्ट पर पहले ही पहुंच गए थे। टीम इंड‍िया जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकली तो फैन्स भी इंड‍िया-इंड‍िया के नारे लगाते हुए नजर आए। 

होटल में भारतीय टीम के लिए स्पेशल केक बनाया गया। टीम करीब 11 बजे पीएम आवास पहुंचेगी। मोदी के साथ ब्रेकफास्ट करेगी। इसके बाद मुंबई रवाना होगी।

एयरपोर्ट में फैंस अपने चहते हीरोज की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। वे सुबह 5 बजे से ही इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टीम के स्वागत के लिए जमा हो गए। देश में टीम के ग्रैंड वेलकम की तैयारी है। यह स्वागत 17 साल पहले टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की बिग्रेड की तरह ही होगा।

मुंबई में शाम 5 बजे नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक ओपन रूफ बस में टीम की विक्ट्री परेड होगी। फिर सम्मान समारोह में कैश प्राइज दिया जाएगा। 2007 में पहला वर्ल्ड कप जीतने वाली धोनी की टीम का स्वागत भी कुछ इसी अंदाज में हुआ था।

टीम इंडिया तूफान की वजह से बारबाडोस में तीन दिन से फंसी थी। BCCI ने उसे लाने के लिए स्पेशल विमान भेजा। इस प्लेन का नाम 'चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप' रखा गया।

 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद 3 दिन से बेरिल तूफान में फंसी टीम इंडिया बारबाडोस से रवाना हो गई है। टीम को एअर इंडिया की चार्टर्ड फ्लाइट से वापस लाया जा रहा है। टीम गुरुवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच नई दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 11 बजे भारतीय टीम पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। 

 क्या होगा टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

भारतीय खिलाड़ी अब 04 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे के भारत पहुंचेंगे। जहां एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का जमकर स्वागत किया जाएगा।  बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि कल यानी कि 04 जुलाई की सुबह 11 बजे भारतीय खिलाड़ी प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात करेगी। इसके बाद टीम मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। जहां नरीमन पॉइंट से एक रोड शो होगा और बाद में बीसीसीआई की ओर से खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। आपको बता दें कि रोड शो का आयोजन शाम 05 बजे मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम में होगा। बीसीसीआई सचिव ने भी इस बात की पुष्टि अपने सोशल मीडिया के जरिए की है। 

बता दें टी20 विश्व कप 2024 में भारत की विजयी टीम कई देरी के बाद अब से कुछ घंटों में बारबाडोस से रवाना होने वाली है। शनिवार (29 जून) को खेले गए फाइनल के तुरंत बाद तूफान बेरिल के आने के कारण खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और बीसीसीआई अधिकारी पिछले कुछ दिनों से बारबाडोस में फंस गए हैं। दरअसल, भारतीय मीडिया दल भी बारबाडोस में था और एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान बारबाडोस पहुंच गई है जो अब विश्व कप के नायकों को वापस घर ले जाएगी।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने पिछले सप्ताह शनिवार को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेले गए रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराया था। लेकिन तब से वे हवाई अड्डे के बंद होने के कारण द्वीप से बाहर नहीं जा सके और बेरिल के आने के कारण बारबाडोस से आने-जाने वाली सभी उड़ानें भी रद्द कर दी गईं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पिछले कुछ दिनों से भारतीय टीम, उसके अधिकारियों और मीडिया को वापस लाने के लिए प्रयास कर रहा है और कई देरी के बाद, कुछ घंटों में उड़ान भरने की उम्मीद है। बारबाडोस से मिली कई रिपोर्टों के अनुसार, विश्व कप विजेता खिलाड़ी 4 जुलाई को सुबह 4 से 5 बजे के बीच नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे, अगर बारबाडोस से उनके प्रस्थान में और देरी नहीं होती है।

बारबाडोस हवाई अड्डे ने 2 जुलाई (मंगलवार) को अपना परिचालन फिर से शुरू किया। इससे पहले, भारतीय टीम को 2 जुलाई को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे (3 जुलाई को सुबह 3:30 बजे) रवाना होना था, लेकिन कई देरी के बाद, भारत से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की उड़ान 3 जुलाई को स्थानीय समयानुसार रात 1 बजे (3 जुलाई को सुबह 10:30 बजे) उतरने की उम्मीद है। बीसीसीआई सचिव जय शाह पूरी टीम के साथ रुके हुए हैं और वह भी उड़ान में टीम के साथ रहेंगे। रोहित शर्मा और उनकी टीम के नई दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की उम्मीद है और प्रधानमंत्री विश्व कप विजेता खिलाड़ियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी कर सकते हैं।

इसके अलावा, विश्व कप टीम के तीन खिलाड़ी - यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दुबे - भी हरारे के लिए उड़ान भरने वाले हैं क्योंकि उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। वे पहले दो मैचों से चूक सकते हैं क्योंकि वे अब सम्मान समारोह के बाद ही यात्रा कर पाएंगे।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network