Sunday 6th of October 2024

Weather Update: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  May 10th 2024 03:40 PM  |  Updated: May 10th 2024 03:40 PM

Weather Update: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत

ब्यूरोः पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शुक्रवार शाम से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विज्ञान के अनुसार अगले तीन दिनों में तेज हवाएं, तूफान और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। मौसम बदलने से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। वर्तमान में, पंजाब का बठिंडा सबसे गर्म क्षेत्र है, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

 मुख्य मौसम विशेषज्ञ एके सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदलने की संभावना बताई है। मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

वहीं, मौसम विभाग ने किसानों को तेज हवाओं और तूफान से संभावित नुकसान से अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए एहतियाती उपायों की सलाह दी जाती है।  

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network