Saturday 5th of October 2024

Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति मंदिर की रसोई में किया शुद्धिकरण अनुष्ठान, 8 पुजारी हुए शामिल

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  September 23rd 2024 02:45 PM  |  Updated: September 23rd 2024 02:57 PM

Tirupati Laddu Controversy: तिरुपति मंदिर की रसोई में किया शुद्धिकरण अनुष्ठान, 8 पुजारी हुए शामिल

ब्यूरोः तिरुपति लड्डू विवाद के बीच तिरुपति मंदिर की रसोई में शुद्धिकरण अनुष्ठान किया, जहां प्रसादम बनाया जाता है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने सोमवार को महाशांति यज्ञ अनुष्ठान को किया। 

बता दें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू द्वारा पवित्र लड्डू बनाने में पशु वसा का इस्तेमाल किए जाने के दावों की विशेष जांच के आदेश दिए जाने के एक दिन बाद महाशांति यज्ञ अनुष्ठान आयोजित किया गया।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने किया ये स्वीकार

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने स्वीकार किया कि देवता को मिलावटी घी में प्रसाद और लड्डू चढ़ाए जाने के कारण एक गलती हुई थी। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने महाशांति यज्ञ से “शुद्धिकरण अनुष्ठान” किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य गलती को सुधारना और मंदिर की पवित्रता बहाल करना था। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का रखरखाव करता है।

बोर्ड ने स्वीकार किया कि उन्होंने लड्डू रसोई और प्रसादम रसोई को शुद्ध करने के लिए पंचगव्य या पांच पवित्र पदार्थों का उपयोग किया। इसने यह भी दावा किया कि पूरे मंदिर परिसर को पंचगव्य द्वारा “शुद्ध” किया गया था।

महाशांति अनुष्ठान में शामिल हुए 8 पुजारी

इस महाशांति अनुष्ठान में 8 पुजारी और 3 आगम सलाहकार शामिल हुए। इसके अलावा, टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी श्यामला राव और बोर्ड के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network