Sunday 6th of October 2024

Heatwave In North India: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, दिल्ली का नजफगढ़ रहा देश में सबसे गर्म

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  May 21st 2024 01:28 PM  |  Updated: May 21st 2024 01:43 PM

Heatwave In North India: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, दिल्ली का नजफगढ़ रहा देश में सबसे गर्म

ब्यूरोः हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर भारत के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। 20 मई को नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश में सबसे अधिक रहा। राजस्थान के कई क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। वहीं, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में गर्मी के कारण घरों में दुपके रहे।  

दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में दूसरा सबसे अधिक अधिकतम तापमान रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था। मौसम कार्यालय ने राष्ट्रीय राजधानी में भीषण लू की स्थिति के कारण अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। इस बीच, कई राज्य सरकारों ने स्कूलों से कुछ दिनों के लिए छुट्टियां घोषित करने को कहा है।

दिल्ली के कई हिस्सों का तापमान

  • नजफगढ़: 47.4 डिग्री सेल्सियस
  • मुंगेशपुर: 47.1 डिग्री सेल्सियस
  • आया नगर: 45.7 डिग्री सेल्सियस
  • पीतमपुरा: 46.6 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

IMD ने पहले ही भारत में अप्रैल-जून की अवधि के दौरान अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी थी। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया था। मैदानी इलाकों में 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री का अंतर है।  

दिल्ली सरकार ने गर्मी के बीच स्कूलों को बंद करने के दिए आदेश 

दिल्ली सरकार ने गर्मी के कारण स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। सरकार के शिक्षा निदेशालय ने कहा कि सभी स्कूलों को इस शैक्षणिक वर्ष के लिए 11 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रखने का निर्देश दिया गया है।

चंडीगढ़ में स्कूल बंद

वहीं, चंडीगढ़ प्रशासन ने 22 मई से 30 जून तक स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की है। आपको बता दें कि इससे पहले चंडीगढ़ में 20 मई से सुबह 7 बजे से 12 बजे तक स्कूल बंद कर दिए गए थे, लेकिन अब स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है।

 

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network