Thursday 4th of July 2024

जुलाई में PM MODI कर सकते हैं रुस की यात्रा, युक्रेन युद्ध के बाद होगी पहली रुसी यात्रा

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  June 26th 2024 03:57 PM  |  Updated: June 26th 2024 03:57 PM

जुलाई में PM MODI कर सकते हैं रुस की यात्रा, युक्रेन युद्ध के बाद होगी पहली रुसी यात्रा

ब्यूरो: प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा कार्यकाल शुरु हो चुका है। तीसरा कार्यकाल शुरु होते ही पीएम मोदी विदेशी देशों से संबंधों को मज़बूत करने और भारत को ग्लोबल लेवल पर आगे बढ़ाने के लिए लग गए हैं। इसी दिशा में पीएम मोदी G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली गए थे। अब पीएम मोदी अपनी तीसरे कार्यकाल की दूसरी विदेश यात्रा में रुस जा सकतें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी जुलाई में रुस का दौरा कर सकतें हैं। पीएम मोदी का आगामी रूस दौरा दोनों देशों के संबंधों को और मज़बूत करेगा। 

पांच साल बाद होगी रुसी यात्रा

ऐसा पांच साल में पहली बार होगा जब पीएम मोदी रुस जाएंगे। इससे पहले पीएम मोदी साल 2019 में रुस गए थे। पीएम मोदी रूस के दौरे पर रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी के दोस्ती के उदाहरण समय-समय पर  देखने को मिलते हैं। पुतिन समय-समय पर पीएम मोदी और उनकी लीडरशिप की तारीफ करते हैं। रुस-यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार पीएम मोदी रुस जा रहें हैं। जिसकी वजह से अमेरिका और चीन को इससे तीखी मिर्ची लग सकती है। 

दशकों पुरानी है दोनों देशों की दोस्ती 

आज भी भारत अपना सबसे ज्यादा हथियार रुस से खरीदता है। डिफेंस के अलावा कुछ अन्य सेक्टर्स में भी भारत और रूस अच्छे पार्टनर्स हैं, जिसका फायदा भारत और रूस दोनों को ही मिलता है। इसके अलावा यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भारत ने रूस से बड़े पैमाने पर कम दामों पर तेल खरीदा है। जिससे महंगाई को काबू करने में मदद मिली। वहीं भारतीय कंपनियों को अरबों डॉलर की बचत भी हुई है। भारत ने रुस से यह तेल तब खरीदा जब अमेरिका ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की संभावित यात्रा पर फिलहाल विदेश मंत्रालय की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। रूसी मीडिया ने बताया कि पीएम मोदी की रूस यात्रा के लिए सक्रिय तैयारी चल रही है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network