Saturday 6th of July 2024

Parliament Session : PM मोदी ने किया इमरजेंसी का जिक्र, बोले- ड्रामे और स्लोगन से नहीं चलेगी संसद

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  June 23rd 2024 05:49 PM  |  Updated: June 24th 2024 02:01 PM

Parliament Session : PM मोदी ने किया इमरजेंसी का जिक्र, बोले- ड्रामे और स्लोगन से नहीं चलेगी संसद

Jun 24, 2024 02:01 PM

लोकसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित


लोकसभा की कार्यवाही को प्रोटेम स्पीकर ने 2 बजे तक लंच के लिए स्थगित कर दिया है। लंच के बाद सांसदों की शपथ फिर शुरू होगी।

Jun 24, 2024 12:59 PM

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शपथ ली


Jun 24, 2024 12:13 PM

हम संविधान पर किए जा रहे हमले को स्वीकार नहीं करेंगे- राहुल गांधी

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'हम प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह द्वारा संविधान पर किए जा रहे हमले को स्वीकार नहीं करेंगे. हिंदुस्तान के संविधान को कोई ताकत छू नहीं सकती है.'

Jun 24, 2024 12:10 PM

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ली शपथ


Jun 24, 2024 12:00 PM

चिराग पासवान ने ली शपथ


Jun 24, 2024 11:56 AM

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।


Jun 24, 2024 11:55 AM

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।


Jun 24, 2024 11:53 AM

गजेंद्र सिंह शेखावत ने ली शपथ


Jun 24, 2024 11:41 AM

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने शपथ ली


Jun 24, 2024 11:41 AM

जदयू नेता ललन सिंह ने शपथ ली


Jun 24, 2024 11:40 AM

सोनिया-खड़गे ने विपक्ष के सांसदों के साथ संविधान की कॉपी लेकर किया प्रदर्शन


Jun 24, 2024 11:32 AM

प्रोटेम स्पीकर के पैनल में शामिल नहीं आए 3 विपक्षी सांसद

प्रोटेम स्पीकर भर्तुहरि महताब के साथ पैनल में शामिल 3 विपक्षी सांसद- सुरेश कोडिकुन्निल (कांग्रेस), थलिक्कोट्टई राजुथेवर बालू (DMK), सुदीप बंदोपाध्याय (TMC) संसद में उपस्थित नहीं हुए। ये सांसद प्रोटेम स्पीकर भर्तुहरि महताब का विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि सरकार ने नियमों को दरकिनार कर प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। नियम के मुताबिक, कांग्रेस के के. सुरेश 8 बार के सांसद हैं, इसलिए प्रोटेम स्पीकर उन्हें बनाना चाहिए था। महताब 7 बार के सांसद हैं।

Jun 24, 2024 11:29 AM

धर्मेंद्र प्रधान शपथ लेने पहुंचे तो विपक्ष ने लगाए शेम-शेम के नारे

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उड़िया में शपथ ली। जैसे ही उनका नाम पुकारा गया, विपक्ष ने शेम-शेम के नारे लगाकर NEET पेपर धांधली का विरोध किया।

Jun 24, 2024 11:25 AM

शिवराज सिंह चौहान ने ली शपथ


Jun 24, 2024 11:24 AM

नितिन गडकरी ने शपथ ली


Jun 24, 2024 11:22 AM

गृह मंत्री अमित शाह ने ली शपथ


Jun 24, 2024 11:21 AM

सपा के सभी सांसद हाथ में संविधान की कॉपी लेकर पहुंचे


Jun 24, 2024 11:20 AM

18वीं लोकसभा में शपथ लेते हुए








Jun 24, 2024 11:15 AM

राजनाथ सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते ने ली शपथ

राजनाथ सिंह ने सांसद के रूप में शपथ ली। लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित केंद्रीय रक्षा मंत्री ने सांसद के रूप में शपथ ली। फग्गन सिंह कुलस्ते ने शपथ ली। फग्गन सिंह कुलस्ते ने 18वीं लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ ली। 

Jun 24, 2024 11:13 AM

राधा मोहन सिंह ने ली शपथ

राधा मोहन सिंह ने ली संसद सदस्य के रूप में शपथ।

Jun 24, 2024 11:12 AM

राहुल का वायनाड सीट से इस्तीफा स्वीकार किया गया

प्रोटेम स्पीकर ने बताया कि राहुल गांधी का वायनाड सीट से इस्तीफा मिला है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

Jun 24, 2024 11:12 AM

पीएम मोदी ने शपथ ली, विपक्ष ने संविधान की कॉपी लहराई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले सांसद के तौर पर शपथ ली। शपथ के दौरान सत्ता पक्ष के सांसदों ने भारत माता की जय के नारे लगाई, जबकि विपक्ष ने संविधान की कॉपी लहराई।

Jun 24, 2024 11:05 AM

भारतीय ब्लॉक नेताओं ने किया प्रदर्शन

भारतीय ब्लॉक नेताओं ने संसद में गांधी प्रतिमा के सामने संविधान की प्रति लेकर किया प्रदर्शन। 



Jun 24, 2024 10:58 AM

पीएम बोले- देश को जिम्मेदार विपक्ष की जरूरत

पीएम मोदी ने कहा- देश को एक अच्छे और जिम्मेदार विपक्ष की आवश्यकता है। जो सांसद जीतकर आए हैं, वो लोगों की उम्मीदों को पूरा करेंगे।

25 करोड़ नागरिकों का गरीबी से बाहर निकलना, ये विश्वास पैदा करता है कि हम भारत को गरीबी से मुक्त करने में जल्द सफलता हासिल करेंगे।

Jun 24, 2024 10:52 AM

मरजेंसी लोकतंत्र में काला धब्बा- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ‘इमरजेंसी में लोगों को जेल में भर दिया गया था इमरजेंसी देश में लोकतंत्र में काला धब्बा. 50 साल पहले लोकतंत्र में काला धब्बा लगा था देश को एक अच्छे विपक्ष की आवश्यक्ता है विपक्ष लोकतंत्र की गरिमा को बनाये रखे उम्मीद है विपक्ष इस बार सार्थक चर्चा करेगा

Jun 24, 2024 10:45 AM

संसद के लिए रवाना हुए प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब

प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब संसद भवन के लिए रवाना हो चुके हैं बता दें कि आज से संसद का सत्र शुरू हो रहा है आज सबसे पहले सांसदों को शपथ दिलाने का काम किया जाएगा। 


संसद सत्र से पहले पीएम मोदी ने किया संबोधित 

 लोकसभा चुनाव का रिजल्ट 4 जून को सामने आने के बाद तीसरी बार NDA की सरकार बनी और 9 जून को पीएम पद की शपथ लेकर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए। सरकार का गठन हो गया, मंत्रिमंडल की शपथ हो गई और इस तरह अब देश के सामने है 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, जिसकी शुरुआत 24 जून यानी कि आज सोमवार से होने वाली है। 

संसद सत्र शुरू होने से आधे घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरजेंसी का जिक्र किया। दरअसल, कल यानी 25 जून को देश में आपातकाल के 50 साल पूरे हो रहे हैं। PM ने कहा- 25 जून न भूलने वाला दिन है। इसी दिन संविधान को पूरी तरह नकार दिया गया था। भारत को जेलखाना बना दिया गया था। लोकतंत्र को पूरी तरह दबोच दिया गया था।

उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करते हुए देशवासी संकल्प लेंगे कि भारत में फिर कभी कोई ऐसी हिम्मत नहीं करेगा, जो 50 साल पहले की गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद के तौर पर सबसे पहले शपथ लेंगे। पीएम मोदी के शपथ लेने के बाद प्रोटेम स्पीकर की मदद के लिए बनाए गए पैनल के सदस्य सांसद के तौर पर शपथ लेंगे।  इस पैनल के सदस्य प्रोटेम स्पीकर की अनुपस्थिति में सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। अभी पैनल में 5 सदस्यों को रखा गया है।  

पैनल में कांग्रेस से के सुरेश, बीजेपी के राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते, डीएमके के टीआर बालू और टीएमसी के सुदीप बंदोपाध्याय शामिल हैं। 

 हालांकि विपक्षी पार्टियों ने कहा है कि उनके सांसद पैनल का हिस्सा नहीं होंगे और इसलिए वो सदस्यों को शपथ नहीं दिलाएंगे. वो के सुरेश को प्रोटेम स्पीकर नहीं बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं।  18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा। 10 दिनों के इस सत्र में 8 बैठकें होंगी।

सांसदों को किस क्रम में शपथ दिलायी जाएगी?

सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी को बतौर सांसद शपथ दिलायी जाएगी। उनके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद मंत्री परिषद के बाकि सदस्य एक-एक कर सांसद के रुप में शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रियों के बाद अंग्रजी वर्णमाला के अनुसार राज्यवार सांसदों को शपथ दिलायी जाएगी। जिसमें असम के सांसद सबसे पहले और पश्चिम बंगाल के सांसद सबसे आखिर में शपथ लेंगे। 

संसद में कब क्या होगा

24 जून और 25 जून को नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण होगा।

26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा।

27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।

28 जून को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

राष्ट्रपति के अभिभाषण के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी 2 जुलाई को लोकसभा को और 3 जुलाई को राज्यसभा को संबोधित करेंगे। 

किन मुद्दों को लेकर हो सकता है टकराव?

इस सत्र के दौरान दोनों सदनों में कई मुद्दों पर टकराव देखने को मिल सकता है। जिसमें प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति और NEET व UGC-NET एग्जाम से जुड़े विवाद शामिल है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्टूडेंट से बात कर उनसे वादा किया है कि वह इस मामले में उन्हें न्याय दिलवाएंगे। इसके अलावा देश में पेपर लीक के बढ़ते मामले, मणिपुर के ताजा हालात, रेल दुर्घटनाएं, गुजरात के राजकोट में गेमिंग जोन में हुई आगजनी जैसे मामलों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की योजना बना रहा है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network