Saturday 5th of October 2024

Weather News: देश के 11 राज्यों में भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  August 18th 2024 12:16 PM  |  Updated: August 18th 2024 12:16 PM

Weather News: देश के 11 राज्यों में भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

ब्यूरोः भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 11 राज्यों के अलग-अलग हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में भारी बारिश से राहत मिलेगी। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कोलकाता में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में मौसम

शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। 

मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 36 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम चार बजे 74 दर्ज किया गया।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network