Saturday 6th of July 2024

Bihar Bridge Collapse: बिहार के सीवान जिले में एक और पुल गिरा, 15 दिनों में सातवीं घटना

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  July 03rd 2024 03:02 PM  |  Updated: July 03rd 2024 03:02 PM

Bihar Bridge Collapse: बिहार के सीवान जिले में एक और पुल गिरा, 15 दिनों में सातवीं घटना

ब्यूरोः बिहार के सीवान जिले में गंडकी नदी पर बने पुल का एक हिस्सा आज सुबह ढह गया। जिले के देवरिया प्रखंड में स्थित यह छोटा पुल कई गांवों को महाराजगंज से जोड़ता है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

बता दें पिछले 11 दिनों में सीवान में पुल ढहने की यह दूसरी घटना है और पिछले 15 दिनों में राज्य में सातवीं घटना है। गंडकी नदी पर बने पुल का हिस्सा गिरने की सूचना मिलने पर प्रखंड के वरिष्ठ अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

गंडकी नदी पर बने पुल का हिस्सा गिराः उप विकास आयुक्त

उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि गंडकी नदी पर बने पुल का हिस्सा गिर गया। उन्होंने कहा कि इसकी सटीक कारण की जांच की जा रही है। देवरिया प्रखंड में आज सुबह एक पुल का हिस्सा ढह गया। अभी तक सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुल का निर्माण 1982-83 में हुआ था। पिछले कुछ दिनों से पुल पर मरम्मत का काम चल रहा था। भारी बारिश की वजह से पुल ढहने की संभावना है

इन जिलों में गिरे पुल

यह घटना 11 दिन पहले ही सीवान में हुए एक और पुल के ढहने की घटना के बाद हुई है, जिसने बिहार में बुनियादी ढांचे की स्थिति को लेकर बढ़ती चिंताओं को रेखांकित किया है। 22 जून को दरौंदा इलाके में एक पुल का एक हिस्सा ढह गया था। हाल ही में मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जैसे जिलों में भी ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं, जिसके बाद बिहार सरकार ने इन घटनाओं की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति गठित की है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network