Sunday 6th of October 2024

Stone Quarry Collapse In Mizoram: मिजोरम में पत्थर की खदान ढही, 10 लोगों की मौत, कई लापता

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  May 28th 2024 01:01 PM  |  Updated: May 28th 2024 01:01 PM

Stone Quarry Collapse In Mizoram: मिजोरम में पत्थर की खदान ढही, 10 लोगों की मौत, कई लापता

ब्यूरोः मिजोरम के आइजोल जिले में आज यानी मंगलवार सुबह लगातार बारिश के बीच एक पत्थर की खदान ढह गई। इस हादसे में जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं। इस हादसे की सूचना मिले पर पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया। 

पुलिस के अनुसार, यह घटना आइजोल शहर की दक्षिणी परिधि पर स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच सुबह लगभग 6 बजे हुई। पुलिस ने मृतकों के शव बरामद किए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कई अन्य लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।

बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश के कारण बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार, बारिश के कारण राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। उन्होंने बताया कि हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया है। इसके अलावा कई अंतर-राज्य राजमार्ग भी भूस्खलन से बाधित हुए हैं।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network