Saturday 27th of July 2024

Summer Holiday In Haryana: हरियाणा के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा, कल से 30 जून तक रहेगी छुट्टी

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  May 27th 2024 02:58 PM  |  Updated: May 27th 2024 02:58 PM

Summer Holiday In Haryana: हरियाणा के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा, कल से 30 जून तक रहेगी छुट्टी

ब्यूरोः हरियाणा में गर्मी का कहर जारी है। 26 साल बाद मई सबसे गर्म है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने हरियाणा के सभी स्कूलों में 30 जून तक छुट्टियों की घोषणा कर दी है।

उधर, हरियाणा के कई जिलों में 45 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया। जिसमें सिरसा में दिन का पारा 48.4 डिग्री तक पहुंच गया है। नारनौल में दिन का पारा सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा है। जबकि रोहतक में 5.8 डिग्री और अंबाला में 5.6 डिग्री तक तापमान ज्यादा हो गया है। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 1.6 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले 26 मई 1998 को हिसार का पारा 48.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात में अगले 4 दिनों में पारा बढ़ सकता है। दिन के तापमान में और बढ़ोतरी संभव है। 30 मई को तापमान कम होने के आसार हैं।

चंडीगढ़ में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी

इसके अलावा चंडीगढ़ में 2 दिन तक हीट वेव चलने के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अगले 2 दिन यह तापमान बढ़कर 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। बता दें यह मई महीने के इतिहास में सबसे ज्यादा तापमान है।  

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network