Saturday 5th of October 2024

BJP MP Accident: MP सुभाष बराला का हाल जानने अस्पताल पहुंचे हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री, कही ये बात

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  September 22nd 2024 10:00 AM  |  Updated: September 22nd 2024 10:01 AM

BJP MP Accident: MP सुभाष बराला का हाल जानने अस्पताल पहुंचे हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री, कही ये बात

ब्यूरोः हरियाणा के भिवानी जिले के सिवानी क्षेत्र के शेरपुर गांव के पास शनिवार को राज्यसभा सांसद सुभाष बराला की कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में भाजपा सांसद घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए  हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

वहीं, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता ने सांसद बराला से मुलाकात की। मुलाकात के बाद गुप्ता ने कहा कि बराला को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। मंत्री ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, वह लगभग ठीक हैं। उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई हैं। गर्दन और पीठ में चोटें हैं।

बता दें राज्यसभा सांसद सुभाष बराला लोहारू विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के बाद हिसार लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार भिवानी में सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में सुभाष बराला को कमर, गर्दन और हाथ पर चोट लगी है. वहीं उनके कार ड्राइवर को भी कई जगह चोटें लगी है। जानकारी के अनुसार ये हादसा शनिवार शाम करीब 7 बजे हुआ था। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network