Saturday 27th of July 2024

Lok Sabha Election 2024: भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करेगी हरियाणा जनचेतना पार्टी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने किया ऐलान

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  May 16th 2024 06:55 PM  |  Updated: May 16th 2024 06:55 PM

Lok Sabha Election 2024: भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करेगी हरियाणा जनचेतना पार्टी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने किया ऐलान

ब्यूरोः पूर्व केंद्रीय मंत्री और जन चेतना पार्टी के संस्थापक विनोद शर्मा ने आज यानी गुरुवार को हरियाणा जनचेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने बैठक में कहा कि लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 2 टर्म 10 साल के कार्यकाल को देखते हुए उनके दूरदर्शी  फैसले जो किए पीएम मोदी ने देशहित मे किए है। उसी को देखते हुए आने वाले 5 साल देश के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बात कर यह फैसला किया है कि हरियाणा जनचेतना पार्टी प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करेगी उनका प्रचार प्रसार करेगी। 

विनोद शर्मा ने कहा कि इस बार पीएम मोदी के नेतृत्व में सशक्त सरकार अगले 5 साल के लिए बन सके उसके लिए जनचेतना के तमाम कार्यकर्ता घर घर जाकर , गांव, शहर, गली और कस्बो में। पीएम की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा जनचेतना पार्टी का हर कार्यकर्ता  अम्बाला लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी बन्तो कटारिया के लिए गांव शहर हर जगह उनके लिए प्रचार करेंगे उनके लिए कार्य करेंगे उनकी जीत सुश्चित करने के लिए प्रचार प्रसार करेंगे। साथ में कहा कि हमे पूरा यकीन की 10 की 10 सीट पर भाजपा जीत हासिल करेगी। भाजपा व्यक्ति नहीं पार्टी है देश मे एक ही पार्टी है। हम पीएम की नीतियों में विश्वास रखते है जो उनकी सोच है उसको हमारा समर्थन रहेगा। 

विनोद शर्मा ने कहा कि मैं जातिगत राजनीति में विश्वास नही रखता समाज के प्रति मेरी आस्था राजनीति से प्रेरित नही है वह मेरा गौरव है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज भाजपा का जो भी समाज समर्थन कर रहा है वह पार्टी के काम को देख कर रहे है। जो नेता या पार्टी जाति की राजनीति करते है उनसे नुकसान ही होता है , 2016 में आप सभी ने देखा जो हुआ उसका उस दल को उन नेताओं को नुकसान ही हुआ है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network