Saturday 28th of September 2024

Chandigarh: बढ़ते तापमान के चलते लगातार बढ़ रही हैं आगजनी की घटनाएं, विजेंद्र सिंह नारा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए ये ख़ास निर्देश

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  May 31st 2024 05:52 PM  |  Updated: May 31st 2024 06:34 PM

Chandigarh: बढ़ते तापमान के चलते लगातार बढ़ रही हैं आगजनी की घटनाएं, विजेंद्र सिंह नारा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए ये ख़ास निर्देश

ब्यूरो: प्रदेश की जनता को आजकल रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते तापमान के चलते आग लगने की घटनाएं आम है। आग लगने से सरकारी संपदा या अन्य कोई जान माल का नुकसान ना हो इसलिए सिंचाई विभाग के लिफ्ट सिंचाई यूनिट के मुख्य अभियंता विजेंद्र सिंह नारा  ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी कर पंप हाउस के आसपास झुंडे, सरकंडे ,सुखी घास और झाड़ियों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश जारी किए हैं। नारा का कहना है कि इस गर्मी के मौसम में इस ओर खास ध्यान दिया जाना चाहिए जिस से आगजनी की घटनाओं को रोका जा सके।

जंगलों में लगातर लग रही है आग 

हिमालय जल रहा है। क्योंकि तीन हिमालयी राज्यों के जंगल में आग लगी है। यह लग-बुझ रही है। पहले उत्तराखंड के जंगलों की आग ने अपनी ओर ध्यान खींचा। इसके बाद हिमाचल प्रदेश, अब जम्मू और कश्मीर के राजौरी सेक्टर के जंगल में आग लगी है। पंजाब-हरियाणा में भी आग दिखती है लेकिन वो खेतों में पराली जलाने की होती है। इसका जंगल की आग से कोई लेना-देना नहीं है।

1 मई से 27 मई 2024 तक, यानी पिछले 27 दिनों में भारत में 80 हजार से ज्यादा जगहों पर आग लगने की खबर आई। सैटेलाइट ने उसे कैप्चर किया। ज्यादातर जंगल की आग थी। सबसे बड़ी दिक्कत हिमालय के राज्यों में है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के जंगलों में गर्मी की वजह से आग लग रही है। 

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network