Saturday 27th of July 2024

Haryana Board 12th Result 2024: आज हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्‍ट होगा जारी, ऐसे करें चेक

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  April 30th 2024 12:29 PM  |  Updated: April 30th 2024 12:29 PM

Haryana Board 12th Result 2024: आज हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्‍ट होगा जारी, ऐसे करें चेक

ब्यूरोः हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज यानी मंगलवार को जारी होगा। ऐसी संभावना है कि बोर्ड की ओर से आज प्रेस कांफ्रेंस करके हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्‍ट जारी किया जा सकता है। छात्र bseh.org.in की वेबसाइट पर जा कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 12वीं की परीक्षा का आयोजन के लिए 27 फरवरी से लेकर 28 मार्च की तारीख तय की गई। इस वर्ष हरियाणा बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा के लिए कुल 2,63,409 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए राज्य भर में 1,475 परीक्षा केंद्रों बनाए गए। दोनों कक्षाओं के लिए बोर्ड ने दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक का समय तय किया।

ऐसे चेक करें हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

  • हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट- haryana.indiaresults.com/hbse पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर, ‘Haryana12वीं रिजल्ट 2024’ लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब, अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आपका Haryana बोर्ड 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • फिर आप अपना रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  • इसके बाद आप अपने लिए प्रिंटआउट लें।
PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network