Thursday 19th of September 2024

Haryana: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के JJP को लगे झटके, 48 घंटे में 5 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  August 18th 2024 07:28 PM  |  Updated: August 18th 2024 07:28 PM

Haryana: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के JJP को लगे झटके, 48 घंटे में 5 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

ब्यूरोः हरियाणा में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद 48 घंटे के भीतर जननायक जनता पार्टी (JJP) के 5 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ JJP में उथल-पुथल मच गई है। 

जानकारी के अनुसार JJP के इन विधायकों में उकलाना से विधायक अनूप धानक, टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली, शाहबाद से विधायक रामकरण काला, गुहला चीका से विधायक ईश्वर सिंह और बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग शामिल हैं। वहीं, इनमें देवेंद्र बबली, ईश्वर सिंह और रामकरण काला के कांग्रेस में जाने की चर्चाएं हैं औक अनूप धानक और जोगीराम सिहाग भाजपा जॉइन कर सकते हैं। इनके अलावा, रामनिवास सुरजाखेड़ा और रामकुमार गौतम भी पार्टी छोड़ सकते हैं। दोनों विधायक JJP से नाराज हैं।

लोकसभा चुनाव के पहले तक जेजेपी के पास 10 विधायक थे। 5 विधायकों के पार्टी से इस्तीफे के बाद अब 5 बचे हैं, इनमें से 2 रामनिवास सुरजाखेड़ा और रामकुमार गौतम भी पार्टी से दूरी बनाए हुए हैं। फिलहाल JJP के साथ उचाना से विधायक दुष्यंत चौटाला, बाढड़ा से विधायक उनकी मां नैना चौटाला और जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा ही साथ हैं।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network