Sunday 8th of September 2024

Haryana News: हरियाणा भाजपा के नए अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने संभाला कार्यभार

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  July 14th 2024 04:38 PM  |  Updated: July 14th 2024 04:39 PM

Haryana News: हरियाणा भाजपा के नए अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने संभाला कार्यभार

ब्यूरोः हरियाणा भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को रोहतक स्थिति प्रदेश कार्यालय में पदभार सभाला। इस दौरान सीएम नायब सैनी मौजूद रहे। इससे पहले सीएम सैनी ने नए प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली को गुलदस्ता भेंट किया और मंच पर गदा लहराई।

इसके बाद सीएम नायब सैनी ने कहा कि नए अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। इस दौरान उन्होंने बड़ौली को अपने पास बुलाया और हाथ उठाकर कहा कि ये भी मेरे जैसा ही है, चिंता मत करो। इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी हरियाणा के सीएम के पास थी।

बता दें मोहन लाल बड़ौली को 9 जुलाई को भाजपा अध्यक्ष बनाया गया। इससे पहले 2020 में बड़ौली को भाजपा सोनीपत का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके अलावा 2021 में उन्हें प्रदेश महामंत्री के पद के साथ हरियाणा भाजपा की कोर टीम में शामिल किया गया था।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network