Tuesday 22nd of October 2024

Haryana: मानसून सेशन में कांग्रेस के खेमे में बैठेंगी MLA किरण चौधरी, जानिए वजह

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  July 29th 2024 03:14 PM  |  Updated: July 29th 2024 03:14 PM

Haryana: मानसून सेशन में कांग्रेस के खेमे में बैठेंगी MLA किरण चौधरी, जानिए वजह

ब्यूरोः तोशाम से विधायक किरण चौधरी को अगस्त में होने वाले मानसून सेशन में कांग्रेस के खेमे में ही बैठना पड़ेगा। बता दें हरियाणा में कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकी तोशाम से विधायक किरण चौधरी अभी कांग्रेस विधायक ही रहेंगी। इसका खुलासा खुद विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता कर चुके हैं।

बता दें कांग्रेस ने पहले दल-बदल कानून के तहत किरण चौधरी की विधानसभा सदस्यता रद्द करने का नोटिस स्पीकर को भेजा था, जिसे स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता पहले ही खारिज कर चुके हैं। स्पीकर ने स्पष्ट किया था कि विधानसभा की पार्टी स्थिति के अनुसार किरण चौधरी कांग्रेस के साथ हैं। उन्हें तब तक कांग्रेस का हिस्सा माना जाएगा जब तक वह इस्तीफा नहीं दे देतीं।

कांग्रेस ने स्पीकर पर ये लगाए आरोप

हाल ही में कांग्रेस के दोनों विधायकों ने आरोप लगाया था कि स्पीकर सत्ताधारी पार्टी से हैं, इसलिए वे वैसे भी उनकी याचिका खारिज कर देते। कांग्रेस के दोनों नेता यहां तक कह चुके हैं कि स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता संविधान का मजाक उड़ा रहे हैं। 

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network