Saturday 6th of July 2024

Haryana: बृजेंद्र सिंह बोले- टिकट कटने का है मलाल, ये नहीं सोचा था

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  April 28th 2024 06:34 PM  |  Updated: April 28th 2024 06:34 PM

Haryana: बृजेंद्र सिंह बोले- टिकट कटने का है मलाल, ये नहीं सोचा था

ब्यूरो: पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह को अपने बेटे बृजेंद्र सिंह की हिसार लोकसभा से टिकट नहीं मिलने का मलाल है। उन्होंने इस बात पर सब्र कर लिया है कि पार्टी ने टिकट देने और काटने का कोई पैमाना रखा होगा। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने हिसार से प्रत्याशी जयप्रकाश ‘जेपी’ को मजबूत बताते हुए दावा किया है कि जयप्रकाश लोकसभा का चुनाव जीतेंगे।

इतना ही नहीं, उन्होंने बृजेंद्र सिंह को लेकर भी टिप्प्णी की है। उदयभान का कहना है कि बृजेंद्र सिंह का अभी पूरा जीवन राजनीति में है। उन्हें और अधिक सम्मान मिलेगा। चार महीने बाद विधानसभा के चुनाव हैं। उन्हें वहां समायोजित किया जा सकता है। और भी कई अच्छी जगहें हैं, जहां बृजेंद्र सिंह की एडजस्टमेंट हो सकती है। पार्टी हाईकमान ने जेपी के हक में फैसला किया है। वे काफी मजबूत उम्मीदवार हैं और पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे और जीतेंगे।

वहीं बृजेंद्र सिंह के पिता व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ़ बीरेंद्र सिंह ने कहा – बृजेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। अब सवाल यह है कि उन्हें टिकट क्यों नहीं मिला। बृजेंद्र को मौका मिलता तो अच्छा होता। टिकट नहीं मिलने का मलाल है लेकिन पार्टी ने कोई पैमाना रखा होगा। यहां बता दें कि बीरेंद्र सिंह परिवार ने पिछले दिनों ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। पूर्व में 42 वर्षों तक कांग्रेस में सक्रिय रहे बीरेंद्र सिंह 2014 में भाजपा में शामिल हो गए थे। करीब दस वर्षों के बाद उन्होंने घर वापसी की है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network