Thursday 19th of September 2024

Haryana: पांच साल में दुष्यंत के परिवार की बढ़ी करोड़ों की संपत्ति,जानिए कितनी दौलत है चौटाला के पास

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  September 06th 2024 10:21 AM  |  Updated: September 06th 2024 10:21 AM

Haryana: पांच साल में दुष्यंत के परिवार की बढ़ी करोड़ों की संपत्ति,जानिए कितनी दौलत है चौटाला के पास

ब्यूरो: हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उचाना कलां से नामांकन दाखिल किया है। नैना चौटाला ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर नॉमिनेशन भरा है। दुष्यंत चौटाला ने शपथ पत्र में अपने परिवार की कुल संपत्ति 122.36 करोड़ रुपये बताई है।

उनकी संपत्ति 2019 में 74.77 करोड़ रुपये थी। 5 साल में दुष्यंत चौटाला की संपत्ति में 47.59 करोड़ यानी 63.6 प्रतिशत बढ़ गई है। इसके साथ ही 14.43 करोड़ का लोन है। पिछली बार 6.83 करोड़ का कर्ज था। कर्ज 7.6 करोड़ यानी 111 प्रतिशत बढ़ा है। अभी 4.32 करोड़ की संपत्ति का विवाद चल रहा है।

दुष्यंत की खुद की आय 11 करोड़ बढ़ी

दुष्यंत चौटाला की 5 साल में लगभग 11 करोड़ रुपए की संपत्ति बढ़ गई है। दुष्यंत की कुल संपत्ति 28 करोड़ 86 लाख रुपए दिखाई है। इसमें चल संपत्ति 26 करोड़ 45 लाख 35 हजार 260 रुपए दिखाई गई है, जबकि अचल संपत्ति 2 करोड़ 40 लाख 72 हजार 285 रुपए है।2019 में उनकी कुल संपत्ति 17 करोड़ 36 लाख 17 हजार 898 थी। इसमें चल संपत्ति 14 करोड़ 80 लाख 41 हजार 898 और अचल संपत्ति 2 करोड़ 55 लाख 76 हजार रुपए थी।

पत्नी मेघना के पास 12 करोड़ से अधिक की संपत्ति

दुष्यंत चौटाला की पत्नी मेघना अहलावत के पास भी 12 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। दुष्यंत चौटाला के पास एक लाख 90 हजार रुपए की नकदी है। उनकी पत्नी के पास एक लाख 14 हजार 241 रुपए नकदी है।

पत्नी के बैंक खातों में 19 लाख 93 हजार 488 रुपए हैं। दुष्यंत चौटाला ने 6 करोड़ 71 लाख 97 हजार 220 रुपए के अलग-अलग कंपनियों के शेयर खरीदे हुए हैं जबकि उनकी पत्नी मेघना अहलावत ने भी तीन करोड़ रुपए से ज्यादा का इन्वेस्ट किया हुआ है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network