Friday 20th of September 2024

Haryana Election: बहादुरगढ़ से जितेंद्र नफे सिंह राठी होंगे इनेलो प्रत्याशी, बदमाशों ने की थी पिता की हत्या

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  August 25th 2024 04:12 PM  |  Updated: August 25th 2024 04:12 PM

Haryana Election: बहादुरगढ़ से जितेंद्र नफे सिंह राठी होंगे इनेलो प्रत्याशी, बदमाशों ने की थी पिता की हत्या

ब्यूरो: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इनेलो ने बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी का कहना है कि जितेंद्र नफे सिंह राठी बहादुरगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। इसका फैसला इनेलो की बैठक में लिया गया है। 

बता दें कि कुछ दिन पहले हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और पार्टी के एक कार्यकर्ता की बहादुरगढ़ में अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर हत्या कर दी थी। जितेंद्र नफे सिंह राठी इनेलो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी के ही बेटे हैं। 

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network