Tuesday 22nd of October 2024

Haryana Election 2024: इन सीट पर कांग्रेस-भाजपा का सीधा मुकाबला, Seat के हिसाब से देखें उम्मीदवारों की लिस्ट

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  October 04th 2024 02:12 PM  |  Updated: October 04th 2024 02:12 PM

Haryana Election 2024: इन सीट पर कांग्रेस-भाजपा का सीधा मुकाबला, Seat के हिसाब से देखें उम्मीदवारों की लिस्ट

ब्यूरोः हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान बीती शाम को थम गया है। वहीं, हरियाणा की सभी 90 सीटों पर कल यानी 5 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, जबकि नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

बता दें राज्य में इस बार का मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच हो रहा है। वहीं, भाजपा तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस एक दशक बाद वापसी की कोशिश में है। उधर,  हरियाणा के चुनावी दंगल में बीजेपी और कांग्रेस के साथ जेजेपी-आसपा गठबंधन, इनेलो-बसपा गठबंधन और आम आदमी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं। आइए आपको बताते हैं हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर बीजेपी, कांग्रेस, जेजेपी-आसपा और आम पार्टी द्वारा किसे-किसे अपना प्रत्याशी बनाया गया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार

हरियाणा चुनाव के प्रमुख उम्मीदवार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 101 महिलाएं शामिल हैं। चुनाव के लिए कुल 20,629 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में मुख्य उम्मीदवारों में सीएम नायब सिंह सैनी (लाडवा), भूपेंद्र सिंह हुड्डा (गढ़ी सांपला-किलोई), अभय सिंह चौटाला (ऐलनाबाद), दुष्यंत चौटाला (उचाना), अनिल विज (अंबाला कैंट), ओपी धनखड़ (बादला), अनुराग ढांडा (कलायत) और विनेश फोगट (जुलाना) शामिल हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों में सावित्री जिंदल (हिसार), रणजीत चौटाला (रानिया) और चित्रा सरवारा (अंबाला कैंट) शामिल हैं।

2 करोड़ से अधिक मतदाता देंगे वोट

हरियाणा में 2 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। 3 अक्टूबर को शाम 6 बजे प्रचार की समयसीमा से कुछ घंटे पहले, भाजपा, कांग्रेस, आप, इनेलो-बसपा और जेजेपी-आजाद समाज पार्टी सहित कई दलों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने अंतिम प्रयास किए। वहीं, भाजपा तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस एक दशक बाद वापसी की कोशिश में है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network