Tuesday 22nd of October 2024

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, अशोक तंवर हुए कांग्रेसी

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  October 03rd 2024 02:51 PM  |  Updated: October 03rd 2024 03:27 PM

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, अशोक तंवर हुए कांग्रेसी

ब्यूरो: हरियाणा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी हरियाणा पहुंचे। यहां उन्होंने महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही यहां भाजपा की टिकट पर सिरसा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए। तंवर को राहुल गांधी की मौजूदगी में भूपेंद्र हुड्डा ने पार्टी का पटका पहना कर स्वागत किया। 

बता दें कि एक तरह से अशोक तंवर की घर वापसी हुई है। कुछ साल पहले अंदरूनी कलह के चलते कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वहीं अब एक बार विधानसभा चुनाव की वोटिंग से तंवर कांग्रेस ज्वाइन करके सभी को चौका दिया है। 

जहां तंवर के कांग्रेस ज्वाइन करने से चुनाव मजबूती मिलेगी। वहीं भाजपा के लिए तंवर का जाना बहुत बड़ा सियासी झटका है। अशोक तंवर का सिरसा क्षेत्र पर मजबूत होल्ड माना जाता है।  

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network