Saturday 5th of October 2024

Haryana Election 2024: किसानों का कर्ज माफ, महिलाओं के खाते में हर महीने 2000, राहुल गांधी का वादा

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  September 30th 2024 02:08 PM  |  Updated: September 30th 2024 02:08 PM

Haryana Election 2024: किसानों का कर्ज माफ, महिलाओं के खाते में हर महीने 2000, राहुल गांधी का वादा

ब्यूरोः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को चुनावी राज्य हरियाणा के अंबाला के नारायणगढ़ में पार्टी की चुनावी रैली को संबोधित किया। कांग्रेस की "हरियाणा विजय संकल्प यात्रा" से जुड़े कार्यक्रम में प्रियंका गांधी वाड्रा, भूपेंद्र हुड्डा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए गांधी ने कहा कि पीएम मोदी किसानों का कर्ज माफ नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि अगर आप (PM) किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकते, तो कॉरपोरेट्स का कर्ज भी माफ नहीं किया जाना चाहिए।

विपक्ष के नेता ने किसान और महिलाओं से किया वादा

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनती है तो किसानों का कर्ज माफ करेगी। राहुल गांधी ने वादा किया कि महिला शक्ति योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2,000 रुपये जमा किए जाएंगे। एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये में दिए जाएंगे। हम सामाजिक सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करेंगे और विधवाओं, बुजुर्गों और विकलांगों के बैंक खातों में हर महीने 6,000 रुपये जाएंगे। एमएसपी की गारंटी दी जाएगी।

यमुनानगर और अंबाला में राहुल गांधी करेंगे प्रचार

इस बीच, कांग्रेस हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी से सत्ता छीनने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। वहीं, पार्टी नेता राहुल गांधी ने राज्य में प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कई जिलों में प्रचार किया है। यह यात्रा "हरियाणा विजय संकल्प यात्रा" का रूप ले सकती है। राहुल गांधी सोमवार को यमुनानगर जिले और अंबाला में कुछ और जगहों पर जाएंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वह साहा और फिर कुरुक्षेत्र जिले में जाएंगे, जिसमें लाडवा भी शामिल है, जहां से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ रहे हैं। 

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network