Friday 20th of September 2024

Haryana Assembly Election पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त, कहा- राज्य में बनाए जाएंगे 20629 मतदान केंद्र

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  August 16th 2024 07:10 PM  |  Updated: August 16th 2024 08:09 PM

Haryana Assembly Election पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त, कहा- राज्य में बनाए जाएंगे 20629 मतदान केंद्र

ब्यूरोः आज चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसकी मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि  मतदान एक अक्टूबर को एक चरण में होगा और मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि राज्य में 20,629 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे और 4.52 लाख पहली बार मतदाता होंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 73 सामान्य, एससी-17 और एसटी-0 हैं।

इसके अलावा राजीव कुमार ने कहा कि हरियाणा में कुल 2.01 करोड़ मतदाता होंगे, जिनमें से 1.06 करोड़ पुरुष, 0.95 करोड़ महिलाएं, 4.52 लाख पहली बार मतदाता और 40.95 लाख युवा मतदाता हैं। हरियाणा की मतदाता सूची 27 अगस्त 2024 को प्रकाशित की जाएगी।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network