Friday 20th of September 2024

Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट की जारी, 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  September 09th 2024 12:39 PM  |  Updated: September 09th 2024 12:39 PM

Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट की जारी, 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल

ब्यूरोः कांग्रेस ने रविवार को आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी की है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। 

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पार्टी के एक बयान के अनुसार, पार्टी ने थानेसर से अशोक अरोड़ा, गन्नौर से कुलदीप शर्मा, उचाना कलां से बृजेंद्र सिंह और टोहाना से परमवीर सिंह को मैदान में उतारने का फैसला किया है। अनिरुद्ध चौधरी तोशाम से, बलराम डांगी महम से, मंजू चौधरी नांगल चौधरी से, वर्धन यादव बादशाहपुर से और मोहित ग्रोवर गुरुग्राम से चुनाव लड़ेंगे। 

हरियाणा विधानसभा चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतदान की तारीख 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक संशोधित किया। 

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network