Friday 20th of September 2024

Haryana Election 2024: हरियाणा में BJP ने 67 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, CM सैनी लाडवा से लड़ेंगे

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  September 04th 2024 08:18 PM  |  Updated: September 04th 2024 08:37 PM

Haryana Election 2024: हरियाणा में BJP ने 67 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, CM सैनी लाडवा से लड़ेंगे

ब्यूरोः हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। भाजपा ने 67 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा की ओर से जारी लिस्ट में मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

जारी सूची के अनुसार, इसके अलावा अंबाला कैंट से अनिल विज और कालका से शक्ति रानी को टिकट दिया है। ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, जगाधरी से कंवर पाल गुर्जर, रतिया से सुनीता दुग्गल तो भव्य बिश्नोई आदमपुर से चुनाव लड़ेंगे। सोहना से तेजपाल तंवर को टिकट दिया है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network