Friday 20th of September 2024

Haryana Election 2024: सिरसा से BJP उम्मीदवार ने नामांकन लिया वापस, गोपाल कांडा को करेगी सपोर्ट?

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  September 16th 2024 03:14 PM  |  Updated: September 16th 2024 03:44 PM

Haryana Election 2024: सिरसा से BJP उम्मीदवार ने नामांकन लिया वापस, गोपाल कांडा को करेगी सपोर्ट?

ब्यूरोः जैसे-जैसे हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। इसी दौरान सिरसा सीट पर राजनीतिक उथल-पुथल दिखी। भाजपा के सिरसा उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा ने सोमवार अपना नामांकन वापस ले लिया है। इससे संकेत मिलता है कि पार्टी हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख गोपाल कांडा को समर्थन दे सकती है। कांडा सिरसा से मौजूदा विधायक हैं। उन्होंने पहले भाजपा सरकार को अपना समर्थन दिया था।

जांगड़ा ने मीडिया से कहा कि मैंने अपना नामांकन वापस ले लिया है। यह निर्णय राज्य और देश के हित में लिया गया है... हमें 'कांग्रेस मुक्त हरियाणा' सुनिश्चित करना है। जांगड़ा ने कहा कि गोपाल कांडा ने पांच साल तक हमारा (भाजपा का) समर्थन किया है। हमने सिरसा के विकास के लिए यह निर्णय लिया है।

कांग्रेस की तरह भाजपा भी अब राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 89 पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने भिवानी सीट सीपीआई(एम) के लिए छोड़ दी है। पिछले हफ्ते, भाजपा ने हरियाणा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी और अंतिम सूची जारी की, जिसमें पार्टी ने जांगड़ा को सिरसा से मैदान में उतारा था। लेकिन अब उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया है। वहीं, गोपाल कड़ा की पार्टी हलोपा का इनेलो-बसपा से गठबंधन हुआ है।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network