Friday 20th of September 2024

BJP के 67 उम्मीदवारों की डिटेल प्रोफाइल, 8 के कटे टिकट तो 10 पाला बदलने वालों को मौका

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Md Saif  |  September 05th 2024 02:03 PM  |  Updated: September 05th 2024 02:06 PM

BJP के 67 उम्मीदवारों की डिटेल प्रोफाइल, 8 के कटे टिकट तो 10 पाला बदलने वालों को मौका

ब्यूरो: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद ही प्रदेश में सियासी पारा चढ़ने लगा था। चढ़ते सियासी पारे के बीच, टिकट मिलने की उम्मीद और कटने की कसमकस के बीच भाजपा ने बीते बुधवार, 4 सितंबर को हरियाणा में 67 उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की पहली लिस्ट में 25 नए चेहरों को जगह मिली है। पहली लिस्ट में 5 टिकट उन नेताओं को मिले हैं, जो पिछली बार चुनाव हारे थे। मुख्यमंत्री समेत 4 विधायकों की सीट बदल दी गई है। वहीं बीजेपी ने 8 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिये हैं। इसके बाद हरियाणा बीजेपी में घमासान मच गया। पहली लिस्ट आते ही जहां एक तरफ टिकट पाने वाले उम्मीदवारों के घर जश्न का माहौल था, तो वहीं दूसरी ओर पहली लिस्ट से खफा नेताओं ने इस्तीफे की बौछार कर दी।

पहली लिस्ट से साधे जातिगत समीकरण

ओबीसी चेहरे- 17

कितने जाट चेहरे को टिकट- 13

कितने दलितों को मिले टिकट- 13

महिलाओं की कितनी हिस्सेदारी - 8

कितने दलबदलुओं को टिकट -10

कौन सबसे ज्यादा वरिष्ठ और कौन कनिष्ठ

सबसे उम्रदराज 78 साल के रामकुमार गौतम हैं, जिन्हें सफीदों विधानसभा से मैदान में उतारा गया है।

67 उम्मीदवारों में सबसे युवा चेहरे 30 साल के दीपक हुड्डा हैं, जिन्हें महम से और 30 साल की मंजू हुड्डा को गढ़ी सांपला किलोई से उतारा गया है।

भाजपा के उम्मीदवारों की प्रोफाइल, विस्तार से

नाम- नायब सिंह सैनी 

उम्र- 54 वर्ष

विधानसभा सीट- लाडवा (कुरुक्षेत्र)

शिक्षा- LLB

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

मुख्यमंत्री नायव सैनी को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। साल 2002 में वह अंबाला के जिला महासचिव बने। 2014 में पहली बार विधायक बने और साल 2023 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। मनोहर लाल खट्टर के हटने के बाद साल 2024 में हरियाणा के सीएम बने। 

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पीएम मोदी के करीबी मानें जाते हैं।

पिछले चुनाव का परिणाम

मेवा सिंह (कांग्रेस) - 57,665 वोट

पवन सैनी (भाजपा)- 45,028 वोट

नाम- कंवरपाल गुर्जर

उम्र- 64 वर्ष

विधानसभा सीट- जगाधरी (यमुनानगर)

शिक्षा- B.A

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

यमुनानगर के बहादुरपुर गांव में माता जगवती देवी और पिता चंदन सिंह के घर जन्मे। साधारण किसान परिवार से हैं। 1990 में भाजपा में शामिल हुए। तीन बार प्रदेश महासचिव रहे। 1991 में छछरौली से पहली बार विधायक का चुनाव लड़ा।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

साफ-सुथरी छवि, मनोहर-नायब सैनी की सरकार में मंत्री रहे।

पिछले चुनाव का परिणाम

अकरम खान (कांग्रेस) - 50,003 वोट

कंवरपाल गुर्जर (भाजपा)-  66,376 वोट

नाम- अनिल विज

उम्र- 71 वर्ष

विधानसभा सीट- अंबाला कैंट (अंबाला)

शिक्षा- B.Sc.

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

कॉलेज में ABVP से जुड़े। 1970 में परिषद के जनरल सेक्रेटरी बने। 1974 में बैंक में नौकरी की। 1990 में उप-चुनाव लड़कर पहली बार भाजपा की टिकट पर विधायक बने। 2014 में हरियाणा की कैबिनेट में शामिल हुए।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

तुरंत फैसला लेने वाले नेता के रूप में जनता में लोकप्रिय।

पिछले चुनाव का परिणाम

चित्रा सरवारा (कांग्रेस) - 44,406 वोट

अनिज विज (भाजपा)-  64,571 वोट

नाम- डॉ. कमल गुप्ता

उम्र- 71 वर्ष

विधानसभा सीट- हिसार (हिसार)

शिक्षा- पोस्ट ग्रेजुएट

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

4 बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके। 2014 और 2019 में लगातार 2 बार चुनाव जीते। 2015 में 2 साल के लिए मुख्य संसदीय सचिव बने। मनोहर लाल खट्टर के CM रहते निकाय मंत्री बने। नायब सैनी के सीएम बनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

RSS का बैकग्राउंड, मनोहर लाल खट्टर से करीबी

पिछले चुनाव का परिणाम

 राम निवास (कांग्रेस) - 33,843 वोट

डॉ. कमल गुप्ता (भाजपा)- 49,675  वोट

नाम- अनिल दहिना

उम्र- 48 वर्ष

विधानसभा सीट- कोसली (रेवाड़ी)

शिक्षा- ग्रेजुएट

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

बड़े बिजनेसमैन हैं। इनका परिवार शुरू से ही रामपुरा हाउस से जुड़ा हुआ है। 2016 में जिला पार्षद बने। 2022 में जिला पार्षद का चुनाव हार गए थे

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

राव इंद्रजीत के करीबी होने के कारण टिकट मिला

पिछले चुनाव का परिणाम

 यादवेंद्र सिंह  (कांग्रेस) - 40,189 वोट

लक्ष्मण सिंह यादव  (भाजपा)-  78,813 वोट

नाम- मुकेश शर्मा 

उम्र- 45

विधानसभा सीट- गुरुग्राम (गुरुग्राम)

शिक्षा- ग्रेजुएट

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

20 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य, प्रदेश सह संयोजक, खेल प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा, डूंडाहेड़ा गांव निवासी मुकेश शर्मा का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता डूंडाहेड़ा ग्राम पंचायत के पंच, सरपंच और ब्लॉक समिति सदस्य भी रहे

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

साफ छवि के कारण लोग काफी पसंद करते हैं।

पिछले चुनाव का परिणाम

मोहित ग्रोवर - 48,638 वोट

सुधीर सिंगला (भाजपा)- 81,953  वोट

नाम- ओम प्रकाश धनखड़

उम्र- 63 वर्ष

विधानसभा सीट- बादली (झज्जर)

शिक्षा- M.Ed.

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

1978 में RSS से जुड़े। 1980 से 1996 तक ABVP के लिए काम किया। 2019 तक भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। हरियाणा में भाजपा के प्रेसिडेंट रह चुके। कलेक्शन कॉर्पोरेशन कमेटी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

प्रदेश अध्यक्ष रहे। हरियाणा में BJP का प्रमुख जाट चेहरा

पिछले चुनाव का परिणाम

 कुलदीप वत्स (कांग्रेस) -  45,441 वोट

 ओमप्रकाश धनखड़ (भाजपा)-  34,196 वोट

नाम- रणबीर गंगवा 

उम्र- 55 वर्ष

विधानसभा सीट- बरवाला (हिसार)

शिक्षा- 12वीं पास

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

प्रजापति समुदाय से आते हैं। 2010 से 2014 तक इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी से राज्यसभा के सदस्य रहे। 2014 में संपत सिंह और जसमा देवी को हराकर विधायक चुने गए। 2019 के चुनाव से ठीक पहले वे भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

भाजपा में बड़ा ओबीसी चेहरा

पिछले चुनाव का परिणाम

 जोगी राम सिहाग (जेजेपी) - 45,868 वोट

सुरेंद्र पुनिया (भाजपा)-  41,960 वोट

नाम- आरती राव

उम्र- 45 वर्ष

विधानसभा सीट- अटेली (महेंद्रगढ़)

शिक्षा- बीए

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

राव इंद्रजीत सिंह की पुत्री। शूटिंग खिलाड़ी रहीं। 2001 और 2012 में शूटिंग वर्ल्ड कप फाइनल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 4 एशियन चैंपियनशिप मेडल भी जीते। 2017 में शूटिंग से संन्यास लिया, तब से राजनीति में रुचि ले रही हैं।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

पिता राव इंद्रजीत सिंह की क्षेत्र में अच्छी पकड़ है

पिछले चुनाव का परिणाम

सीताराम राम यादव (कांग्रेस) -  55,793 वोट

अतर लाल (बीएसपी)-  37,387 वोट

नाम- विपुल गोयल

उम्र- 55 वर्ष

विधानसभा सीट- फरीदाबाद

शिक्षा- बी.कॉम

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

नवचेतना ट्रस्ट के अध्यक्ष। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करना है। एक बेटा और दो बेटियां हैं। पेशे से व्यवसायी हैं। 2014 हरियाणा विधानसभा चुनाव जीते। मनोहर सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं। 2019 में टिकट नहीं मिला।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

RSS के करीबी। 5 साल लोगों के बीच रहे।

पिछले चुनाव का परिणाम

लखन कुमार (कांग्रेस) - 44,174 वोट

नरेंद्र गुप्ता (भाजपा)-  65,887 वोट

नाम- जेपी दलाल

उम्र- 68 वर्ष

विधानसभा सीट- लोहारू (भिवानी)

शिक्षा- ग्रेजुएट

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

2019 में 44.02 प्रतिशत वोट पाकर लोहारू में भाजपा का खाता खोला। तीन बार में से एक बार जीते और मंत्री बने। परिवार में पत्नी बिमला देवी, बेटे रोहित दलाल और आशीष दलाल हैं। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

मौजूदा सरकार में वित्त मंत्री। जाट नेताओं में बड़ा चेहरा।

पिछले चुनाव का परिणाम

सोमवीर सिंह (JJP) - 43,688 वोट

जेपी दलाल (भाजपा)-  61,365 वोट 

नाम- डॉ. प्रमोद विज

उम्र- 69 वर्ष

विधानसभा सीट- पानीपत शहरी

शिक्षा- बी.एससी मेडिकल

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

2019 में पानीपत शहरी विधानसभा से पहली बार चुनाव लड़ा। उन्हें 73863 वोट मिले और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के संजय अग्रवाल को 39545 वोटों से हराया। प्रमोद विज को 62.84 और संजय अग्रवाल को 30.51 प्रतिशत वोट मिले।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

पिता 5 बार विधायक रहे। पानीपत शहर में उनकी अच्छी छवि है

पिछले चुनाव का परिणाम

संजय अग्रवाल (कांग्रेस) - 37,318 वोट

प्रमोद विज (भाजपा)-  76,863 वोट

नाम- कमलजीत सिंह अजराना

उम्र- 53 वर्ष

विधानसभा सीट- पेहोवा (कुरूक्षेत्र)

शिक्षा- ग्रेजुएट

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

विधानसभा में सिख समुदाय के चर्चित नेता। पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में BJP जॉइन करने के बाद से पार्टी में एक्टिव। सिख समुदाय में भाजपा का चेहरा होने के साथ हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

पार्टी का सिख चेहरा, इलाके के लोगों में मजबूत पकड़

पिछले चुनाव का परिणाम

मनदीप सिंह चठा (कांग्रेस) - 37,299  वोट

संदीप सिंह (भाजपा)-   42,613 वोट

नाम- दुड़ा राम बिश्नोई

उम्र- 60 वर्ष

विधानसभा सीट- फतेहाबाद

शिक्षा- 10वीं पास

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। कुलदीप बिश्नोई के चचेरे भाई। चौधरी भजनलाल के भतीजे। बिश्नोई समाज में अच्छी पकड़, सामाजिक और जनकल्याण कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

क्यों मिला टिकट पार्टी और बिश्नोई समाज में अच्छी पकड़

पिछले चुनाव का परिणाम

डॉ. वीरेंद्र सिवाच (जेजेपी) - 74,069 वोट

 दुड़ा राम बिश्नोई (भाजपा)- 77,369  वोट

नाम- कैप्टन अभिमन्यु

उम्र- 56 वर्ष

विधानसभा सीट- नारनौंद (हिसार)

शिक्षा- LLB

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

1987 में आर्मी में भर्ती हुए। 6 साल तक सेवाएं दीं। 2004 में पहली बार रोहतक से भूपेंद्र हुड्डा के सामने चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। 2014 में भाजपा की टिकट पर नारनौंद से विधानसभा चुनाव लड़े और जीते। कैबिनेट में मंत्री बने।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

वित्त मंत्री रहे। साफ छवि। भाजपा संगठन पर मजबूत पकड़

पिछले चुनाव का परिणाम

 राम कुमार गौतम  (जेजेपी ) - 73,435 वोट

कैप्टन अभिमन्यु (भाजपा)-   61,406 वोट

 

नाम- कृष्ण लाल पंवार 

उम्र- 61 वर्ष

विधानसभा सीट- इसराना (पानीपत)

शिक्षा- 10वीं पास

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

1991 में लोकदल में शामिल हो गए। असंध हलका सीट से विधायक बने, इसके दो बार और यहीं से विधायक चुने गए। 2009 में इनेलो और 2014 में बीजेपी टिकट पर इसराना से लड़े और जीतकर परिवहन व जेल मंत्री रहे।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

लंबा राजनीतिक करियर, बड़ा दलित चेहरा

पिछले चुनाव का परिणाम

बलबीर बाल्मीकि (कांग्रेस) - 61, 376 वोट

 कृष्ण लाल पंवार (भाजपा)- 41,361 वोट

नाम- अनूप धानक

उम्र- 46 वर्ष

विधानसभा सीट- उकलाना (हिसार)

शिक्षा- बीए

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

 मनोहर लाल खट्टर की 2.0 सरकार में जेजेपी कोटे से मंत्री बने। दुष्यंत के बाद मंत्री पद पाने वाले अनूप इकलौते विधायक थे। अनूप धानक की बीजेपी से नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटने से वे खुश नहीं थे

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

मनोहर लाल खट्टर के करीबी

पिछले चुनाव का परिणाम

अनूप धानक (जेजेपी) - 65,369 वोट

आशा केदार (भाजपा)- 41,676  वोट

नाम- शीशपाल कंबोज

उम्र- 69 वर्ष

विधानसभा सीट- रानियां (सिरसा)

शिक्षा- ग्रेजुएट

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

 सिरसा से भाजपा के जिला अध्यक्ष। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के करीबी। 2009 में भाजपा की टिकट पर विस चुनाव लड़ा, लेकिन हार मिली। इसके बाद अब रानियां से रणजीत चौटाला की टिकट काटकर इन्हें मिला है।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

 पार्टी में लंबा समय बिताया। मजबूती के लिए काम किया

पिछले चुनाव का परिणाम

रणजीत सिंह चौटाला (निर्दलीय) - 53,825 वोट

गोबिंद कांडा (लोकहित पाटी)-  34,394 वोट

नाम- कुलवंत बाजीगर

उम्र- 35

विधानसभा सीट- गुहला (कैथल)

शिक्षा- 10 वीं पास

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

2009 के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। इसके बाद 2014 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। हालांकि 2019 में उनका टिकट काट दिया गया था।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

इस सीट से पहले भी जीत चुके हैं चुनाव

पिछले चुनाव का परिणाम

ईश्वर सिंह (जजपा)- 36518 वोट

 दिल्लू राम (कांग्रेस) -  31944 वोट

नाम- रणधीर पनिहार

उम्र- 54 वर्ष

विधानसभा सीट- नलवा (हिसार)

शिक्षा- 10वीं पास

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। रणधीर पनिहार का मुकाबला भाजपा के रणबीर गंगवा से था। लेकिन रणधीर चुनाव हार गए। वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने भरोसा जताया। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

इलाके में अच्छी पकड़

पिछले चुनाव का परिणाम

रणधीर पनिहार  (कांग्रेस) - 37,851 वोट

रणवीर गंगवा (भाजपा)-  47,523 वोट

नाम- राम कुमार गौतम 

उम्र- 78 वर्ष

विधानसभा सीट- सफीदों (जींद)

शिक्षा- बीए, एलएलबी

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

पहली बार 2005 में भाजपा पार्टी से नारनौंद से विधानसभा के लिए चुने गए थे। 2019 में जननायक जनता पार्टी के सदस्य के रूप में नारनौंद से दूसरी बार विधायक बने। पत्नी एसोसिएट प्रोफेसर-राजनीति विज्ञान के पद से सेवानिवृत्त ।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

राजनीतिक अनुभव, जेजेपी छोड़कर आए

पिछले चुनाव का परिणाम

सुभाष देसवाल (कांग्रेस) - 57,468 वोट

 बच्चन सिंह आर्य (भाजपा)-  53,810 वोट

नाम- कमलेश ढांडा 

उम्र- 52

विधानसभा सीट- कलायत (कैथल)

शिक्षा- ग्रेजुएट

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, महिला व बाल विकास राज्यमंत्री के तौर पर काम किया। महिलाओं के उत्थान के लिए कई काम किए।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

पहले भी इस सीट से जीत चुकी हैं, क्षेत्र में भी अच्छी पकड़ है

पिछले चुनाव का परिणाम

कमलेश ढांडा (भाजपा) - 53805  वोट

जयप्रकाश (कांग्रेस )-  44831 वोट

नाम- घनश्याम सर्राफ

उम्र- 60 वर्ष

विधानसभा सीट- भिवानी (भिवानी)

शिक्षा- BA

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

भिवानी के मौजूदा विधायक हैं। हरियाणा सरकार में 2015 से 2016 के बीच मंत्री रह चुके हैं। 4 बार विधायक बन चुके हैं। भाजपा ने 5वीं बार टिकट दी है।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

लाके में मजबूत पकड़

पिछले चुनाव का परिणाम

डॉ. शिव शंकर भारद्वाज (जेजेपी) -  33,820 वोट

घनश्याम सर्राफ (भाजपा)-  61,704 वोट

 

नाम- भगवान दास कबीरपंथी

उम्र- 45 वर्ष

विधानसभा सीट- नीलोखेड़ी (करनाल)

शिक्षा- ग्रेजुएट

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

क्षेत्र में व्यापारियों, किसान और समाज के 36 बिरादरी के लोगों का अपार समर्थन है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के पद पर काम कर चुके हैं।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

2014 में इसी सीट से भारी बहुमत से जीते थे

पिछले चुनाव का परिणाम

धर्मपाल गोंदर  - 42,979 वोट

भगवान दास कबीरपंथी (भाजपा)-  40,757 वोट

नाम- डॉ. अरविंद शर्मा

उम्र- 56 वर्ष

विधानसभा सीट- गोहाना (सोनीपत)

शिक्षा- एमडीएस

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

2019 में दीपेंद्र हुड्डा को हराकर रोहतक सीट से भाजपा सांसद बने। 2024 में रोहतक लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 2014 में कांग्रेस छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। इस विसा चुनाव में उन्हें CM पद का उम्मीदवार बनाया गया था।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

पार्टी हाईकमान में अच्छी पकड़

पिछले चुनाव का परिणाम

जगबीर सिंह मलिक (कांग्रेस) - 39,531 वोट

राज कुमार सैनी (एलएसपी)-  35,379 वोट

नाम- देवेंद्र अत्री 

उम्र- 41 वर्ष

विधानसभा सीट- उचाना कलां (जींद)

शिक्षा- ग्रेजुएट

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

कॉलेज से ही राजनीति में सक्रिय हुए। इनेलो के साथ शुरुआत। 2012 में इनेलो ने जींद में जिला मीडिया प्रभारी बनाया। 2014 में जिला प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद भी संगठन से जुड़े रहे। भाजपा की टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

लंबा राजनीतिक करियर, इलाके में मजबूत पकड़

पिछले चुनाव का परिणाम

दुष्यंत चौटाला (जजपा) - 92,504 वोट

प्रेमलता सिंह (भाजपा)-  45,052  वोट

नाम- सुनीता दुग्गल

उम्र- 51 वर्ष

विधानसभा सीट- रतिया (फतेहाबाद)

शिक्षा- पोस्ट ग्रेजुएट

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

22 साल तक आयकर विभाग में कार्यरत रहीं। दुग्गल ने 2014 में वीआरएस ले लिया था। विधानसभा चुनाव हार गईं। लेकिन 2019 में भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव में मौका दिया। पति आईपीएस राजेश दुग्गल हैं।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

पार्टी हाईकमान में पकड़

पिछले चुनाव का परिणाम

जरनैल सिंह (कांग्रेस) -  53,944 वोट

लक्ष्मण नापा (भाजपा)-  55,160 वोट

नाम- श्रुति चौधरी

उम्र- 43 वर्ष

विधानसभा सीट- तोशाम (भिवानी)

शिक्षा- LLB

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

परिवार हरियाणा के प्रमुख राजनीतिक परिवारों में से एक है। दादा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल हैं, सुरेंद्र सिंह और किरण चौधरी की बेटी हैं। दोनों हरियाणा सरकार में मंत्री थे। 2009 में भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से सांसद बनीं।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

परिवार की राजनीतिक पकड़ मजबूत

पिछले चुनाव का परिणाम

किरण चौधरी (कांग्रेस) - 72,699 वोट

शशि रंजन परमार (भाजपा)- 54,640  वोट

नाम- हरविंदर कल्याण

उम्र- 52 वर्ष

विधानसभा सीट- घरौंडा (करनाल)

शिक्षा- ग्रेजुएट

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

हरविंद्र कल्याण के पिता देवी सिंह कल्याण चौधरी देवीलाल के करीबी थी। हरविंद्र कल्याण 1991 में चौधरी भजनलाल के साथ जुड़े। कुलदीप बिश्नोई के सबसे खास आदमियों से एक रहे हैं। भजनलाल परिवार से उनकी काफी नजदीकियां थी

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

2014 और 2019 में इसी सीट से जीत हासिल की

पिछले चुनाव का परिणाम

 अनिल राणा (कांग्रेस) - 49,807 वोट

हरविंदर कल्याण (भाजपा)-  67,209 वोट

नाम- लक्ष्मण सिंह यादव

उम्र- 64 वर्ष

विधानसभा सीट- रेवाड़ी (रेवाड़ी)

शिक्षा- 10वीं

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

2019 में कोसली सीट से विधायक चुने गए थे। रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं। समाज सेवा भी करते हैं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं हैं।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

मनोहर लाल खट्टर के करीबी

पिछले चुनाव का परिणाम

चिरंजीव राव (कांग्रेस) - 43,870 वोट

 सुनील कुमार (भाजपा)-  42,553 वोट

नाम- रेनू डाबला

उम्र- 45 वर्ष

विधानसभा सीट- कलानौर (SC)

शिक्षा- ग्रेजुएट

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

हरियाणा में कांग्रेस के शासन में 5 साल तक नगर निगम रोहतक की मेयर रहीं। 2019 में भाजपा जॉइन की। इसके बाद संगठन के लिए काम करती रहीं। चुनाव की घोषणा से पहले भिवानी जिले का चुनाव प्रभारी बनाया गया

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

 संगठन के जुड़कर मजबूती के लिए काम किया

पिछले चुनाव का परिणाम

शकुंतला खटक (कांग्रेस) - 62,151 वोट

रामावतार वाल्मीकि (भाजपा)- 51,527  वोट

नाम- जगमोहन आनंद

उम्र- 48 वर्ष

विधानसभा सीट- करनाल (करनाल)

शिक्षा- ग्रेजुएट

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

 भाजपा से पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया कोऑर्डिनेटर के रूप में भी काम कर चुके हैं। संगठन में काफी अच्छी पकड़ होने के कारण पार्टी में भी उनका अच्छा-खासा रुतबा है

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

काफी लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे हैं

पिछले चुनाव का परिणाम

तरलोचन सिंह (कांग्रेस) -  53,464 वोट

नायब सैनी  (भाजपा)-  95,004 वोट

नाम- श्याम सिंह राणा 

उम्र- 66

विधानसभा सीट- रादौर (यमुनानगर)

शिक्षा- स्नातक

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

2007 में भाजपा जॉइन किया था। 2014 में रादौर से विधायक बने। कृषि विधेयकों को लेकर नाराजगी के चलते भाजपा छोड़ इनेलो में शामिल हो गए। 2024 में फिर से भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

 इस सीट से पहले भी विधायक रह चुके

पिछले चुनाव का परिणाम

बिशन लाल (कांग्रेस) - 54087 वोट

 कर्ण देव कंबोज (भाजपा)- 51546 वोट

 

नाम- बलवंत सिंह 

उम्र- 74 वर्ष

विधानसभा सीट- सढौरा (यमुनानगर)

शिक्षा- व्यावसायिक

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

किसान के बेटे। सढौरा से 3 बार विधायक रह चुके। पहली बार सन 2000 में इनेलो से विधानसभा चुना लड़ा और जीते। इसके बाद 2005 में भी जीत मिली, लेकिन 2009 में कांग्रेस उम्मीदवार से हार मिली। 2014 में भाजपा की टिकट पर चुनाव जीता।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

राजनीति में लंबा अनुभव, 3 बार विधायक रहे

पिछले चुनाव का परिणाम

रेनू बाला (कांग्रेस) - 65,806 वोट

बलवंत सिंह (भाजपा)-  48,786  वोट

नाम- शक्ति रानी शर्मा

उम्र- 61 वर्ष

विधानसभा सीट- कालका (पंचकूला)

शिक्षा- 10वीं पास

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी। अंबाला नगर निगम चुनाव में 8084 वोटों से जीतकर पहली महिला मेयर बनीं। राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकय शर्मा को समर्थन दिया था। कार्तिकेय मेयर शक्ति रानी शर्मा के बेटे हैं।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

परिवार की मजबूत राजनीतिक पकड़

पिछले चुनाव का परिणाम

प्रदीप चौधरी  (कांग्रेस) - 57,948 वोट

 लतिका शर्मा  (भाजपा)- 52,017  वोट

नाम- असीम गोयल

उम्र- 44 वर्ष

विधानसभा सीट- अंबाला शहर

शिक्षा- ग्रेजुएट

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य मंत्री बने। परिवहन, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिया गया। अग्रवाल धर्मशाला में समान नागरिक संहिता पर सामाजिक चेतना संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत को 'हिंदू राष्ट्र' बनाने की शपथ ली

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

 मनोहर लाल और सीएम नायब सैनी के करीबी

पिछले चुनाव का परिणाम

निर्मल सिंह मोहरा  - 55,944  वोट

असीम गोयल  (भाजपा)- 64,896  वोट

नाम- मनमोहन भड़ाना

उम्र- 42 वर्ष

विधानसभा सीट- समालखा (पानीपत)

शिक्षा- एमबीए

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

पिता करतार सिंह भड़ाना समालखा से विधायक और फिर सहकारिता मंत्री बने। लगातार हलके के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं। अमेरिका से आकर अपना कारोबार संभाला

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

पिता की इलाके में मजबूत राजनीतिक पकड़

पिछले चुनाव का परिणाम

 धर्म सिंह छौक्कर (कांग्रेस) - 81,898 वोट

शशिकांत कौशिक (भाजपा)-  81,898 वोट

नाम- संतोष सरवन

उम्र- 59 वर्ष

विधानसभा सीट- स्नातक

शिक्षा- मुलाना (अंबाला)

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

2014 के चुनाव में भाजपा के संतोष सरवन ने इनेलो प्रत्याशी राजवीर सिंह बराड़ा को 5649 वोटों से हराया था। 2014 में इस सीट पर भाजपा का वोट शेयर 32.15% था। पिछले 50 सालों से वरुण चौधरी का परिवार इस सीट से चुनाव लड़ता आ रहा है

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

इलाके में काफी सक्रिय। राजनीतिक अनुभव

पिछले चुनाव का परिणाम

वरुण चौधरी (कांग्रेस) - 67,051 वोट

राजवीर बराड़ा (भाजपा)-  65,363 वोट

 

नाम- देवेंद्र सिंह बबली 

उम्र- 49 वर्ष

विधानसभा सीट- टोहाना (फतेहाबाद)

शिक्षा- 12वीं पास

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

2014 में पहली बार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा। 2019 में जेजेपी टिकट पर विधायक बने। भाजपा के साथ गठबंधन सरकार में पंचायत मंत्री बने। मनोहर लाल खट्टर के सीएम रहते उनके करीबी थे। जेजेपी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

मनोहर लाल और नायब सैनी के करीबी

पिछले चुनाव का परिणाम

 देवेंद्र सिंह बबली  (जेजेीप) -  100,752 वोट

सुभाष बराला (भाजपा)-  48,450 वोट

नाम- दिनेश कौशिक

उम्र- 59 वर्ष

विधानसभा सीट- बहादुरगढ़

शिक्षा- व्यावसायिक

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

2000 में निर्दलीय के तौर पर पहला चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 2005 में 33,024 वोटों से जीते। 2009 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 2014 के चुनाव में कौशिक ने फिर से निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत गए।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

लंबा राजनीतिक अनुभव

पिछले चुनाव का परिणाम

 राजिंदर जून (कांग्रेस) - 55,825  वोट

नरेश कौशिक  (भाजपा)-  40,334 वोट

नाम- डॉ. अभय सिंह यादव 

उम्र- 69 वर्ष

विधानसभा सीट- नांगल चौधरी (महेंद्रगढ़)

शिक्षा- Ph.D (लॉ)

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

किसान परिवार में पैदा हुए। बचपन में ही पिता को खोया। 1979 से 1986 तक नारनौल PG कॉलेज में लेक्चरर रहे। 1986 में HCS भर्ती हुए। 2014 में VRS लिया और राजनीति में आए। 2014 और 2019 के चुनाव जीतकर MLA बने 

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के करीबी, 2 बार के MLA हैं

पिछले चुनाव का परिणाम

मुला राम (जेजेपी) - 34,914 वोट

डॉ. अभय सिंह यादव (भाजपा)- 55,529 वोट

नाम- भव्य बिश्नोई

उम्र- 31 वर्ष

विधानसभा सीट- आदमपुर (हिसार)

शिक्षा- M.Sc

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

चौधरी भजनलाल बिश्नोई के पोते, पिता कुलदीप बिश्नोई वर्तमान में बिश्नोई समाज के संरक्षक और दो बार लोकसभा सांसद, चार बार विधायक और केंद्रीय भाजपा नेता हैं। माता रणुका बिश्नोई भी 2 बार विधायक रह चुकी हैं

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

भजनलाल परिवार ने 56 साल तक इस सीट पर राज किया

पिछले चुनाव का परिणाम

जय प्रकाश 5 (कांग्रेस) - 1,752  वोट

भव्य बिश्नोई (भाजपा)-   67,492 वोट

- आदमपुर सीट पर 2022 में उपचुनाव हुए, क्योंकि यहां से कुलदीप बिश्नोई ने इस्तीफा दे दिया था।

नाम- मूलचंद शर्मा 

उम्र- 60 वर्ष

विधानसभा सीट- बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

शिक्षा- एम.ए. इतिहास

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

खाली समय में बैडमिंटन और टेनिस खेलने में गहरी रुचि। जिला ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष और शक्ति मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष। हरियाणा सरकार में कैबिनेट परिवहन मंत्री। 2014 में राजनीति में आए। मनोहर लाल के करीबी

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

पिछले चुनाव का परिणाम

आनंद कौशिक (कांग्रेस) - 24,995

 वोट

मूलचंद शर्मा (भाजपा)-  66,708 वोट

नाम- सुभाष सुधा 

उम्र- 50 वर्ष

विधानसभा सीट- थानेसर (कुरुक्षेत्र)

शिक्षा-  M.A.

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

कॉलेज जीवन में ABVP से जुड़कर राजनीति शुरू की। छात्र नेता बने। 1994 में नगर पालिका पार्षद का चुनाव जीतकर 30 वर्ष की आयु में पार्षद चुने गए। 2009 में पहली बार निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़े। 2014 में भाजपा से MLA बने

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

लगातार 2 बार से विधायक

पिछले चुनाव का परिणाम

अशोक कुमार (कांग्रेस) - 54,917 वोट

सुभाष सुधा (भाजपा)-   55,759 वोट

नाम- महिपाल ढांडा 

उम्र- 49 वर्ष

विधानसभा सीट- पानीपत ग्रामीण (पानीपत)

शिक्षा- ग्रेजुएट

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

80 के दशक में RRS की युवा शाखा से जुड़े। कॉलेज जीवन में ABVP के प्रदेश सहमंत्री बने। स्नातक के बाद भाजयुमो का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भी बने। सैनी सरकार में राज्य मंत्री बने

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

2 बार से विधायक, ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा का मजबूत चेहरा

पिछले चुनाव का परिणाम

देवेंद्र कादियान (JJP) - 45,125   वोट

महिपाल ढांडा  (भाजपा)- 67,086  वोट

नाम- सुनील सांगवान

उम्र- 

विधानसभा सीट- दादरी (चरखी दादरी)

शिक्षा- ग्रेजुएट

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

एक बेटा और एक बेटी है। दोनों ही सेना में कैप्टन हैं। सुनील सांगवान 22 साल तक सरकारी सेवा में रहे। 2002 में वे हरियाणा जेल विभाग में शामिल हुए। वे रोहतक की सुनारिया जेल समेत कई जेलों के अधीक्षक रहे। सुनील सांगवान 5 साल तक इस जेल से जुड़े रहे

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

पार्टी हाईकमान में पकड़

पिछले चुनाव का परिणाम

सोमबीर - 43,849 वोट

सतपाल सांगवान (जेजेपी)-  29,577 वोट

नाम- सुभाष कलसाना

उम्र- 35 वर्ष

विधानसभा सीट- शाहबाद (कुरुक्षेत्र)

शिक्षा- पोस्ट ग्रेजुएट

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य। कुरुक्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रमुख । नेताजी सुभाष चन्द्र बोस यूथ फाउंडेशन के संरक्षक। मूलरूप से शाहाबाद के रहने वाले। जिले के राजकीय विद्यालय में जीव विज्ञान के शिक्षक

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

पार्टी के लिए लंबे समय से एक्टिव

पिछले चुनाव का परिणाम

राम करण (जेजेपी ) - 69,233 वोट

 कृष्ण कुमार (भाजपा)-  32,106 वोट

 

नाम- दीपक हुड्डा 

उम्र- 30 वर्ष

विधानसभा सीट- महम (रोहतक

शिक्षा- ग्रेजुएट

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान रहे हैं। 2016 के साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। प्रो कबड्डी लीग के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर माने जाते हैं। 6 महीने पहले 12 फरवरी को भाजपा जॉइन की थी। अभी तक कोई चुनाव नहीं लड़ा

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

जाट चेहरा, खिलाड़ियों में अच्छी पैठ

पिछले चुनाव का परिणाम

आनंद सिंह दांगी (कांग्रेस) - 37,371  वोट

बलराज कुंडू -  49,418 वोट

नाम- ज्ञानचंद गुप्ता 

उम्र- 76 वर्ष

विधानसभा सीट- पंचकूला (पंचकूला)

शिक्षा- 12वीं

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

1991 से 1997 तक चंडीगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे। 1997 में इन्हें मेयर बनाया गया। 2002 में हरियाणा BJP के कोषाध्यक्ष बने। 2006 में हरियाणा BJP के उपाध्यक्ष बनाए गए। 2009 में पहली बार पंचकूला से विधानसभा चुनाव लड़े

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

लंबा राजनीतिक अनुभव, स्थानीय लोगों में मजबूत पकड़

पिछले चुनाव का परिणाम

चंद्र मोहन (कांग्रेस) - 55,904 वोट

ज्ञानचंद गुप्ता (भाजपा)-  61,537 वोट

नाम- राव नरबीर सिंह

उम्र- 55 वर्ष

विधानसभा सीट- बादशाहपुर (गुरुग्राम)

शिक्षा- ग्रेजुएट

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ विधायक बने। खट्टर की सरकार में इन्हें लोक निर्माण मंत्री भी बनाया गया, हालांकि 2019 में इनको टिकट नहीं दिया गया।

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

अहीरवाल समाज में अच्छी पकड़

पिछले चुनाव का परिणाम

राकेश दौलताबाद  - 1,06,798  वोट

 मनीष यादव  (भाजपा)-  96641 वोट

नाम- डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा

उम्र- 54 वर्ष

विधानसभा सीट- जींद (जींद)

शिक्षा- बीएमएस

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

2 बार के विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढ़ा के बेटे। इनके पिता देश में मोदी लहर के बावजूद भाजपा उम्मीदवार को हरा चुके। पिता के समय में ही कृष्ण लाल इनेलो में शामिल हुए। 2019 में भाजपा जॉइन की। पहली बार MLA बने

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

विधानसभा में मजबूत पंजाबी चेहरा। खट्टर के करीबी

पिछले चुनाव का परिणाम

दिग्विजय सिंह चौटाला  (जेजेपी) -  37,648 वोट

डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा (भाजपा)-  50,578 वोट

नाम- लीलाराम गुर्जर

उम्र- 63 वर्ष

विधानसभा सीट- कैथल (कैथल)

शिक्षा- M.A.

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

इनेलो की टिकट पर पहली बार वर्ष 2000 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2014 में इन्होंने भाजपा जॉइन की। 2019 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े और 2 बार के विधायक रणदीप सुरजेवाला को हराया

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

कांग्रेस के कद्दावर नेता को हरा चुके। पार्टी का मजबूत चेहरा

पिछले चुनाव का परिणाम

रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस) - 71,418 वोट

लीलाराम गुर्जर (भाजपा)- 72,664  वोट

नाम- निखिल मदान 

उम्र- 35 वर्ष

विधानसभा सीट- सोनीपत

शिक्षा- स्नातक

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले वे सोनीपत नगर निगम के चेयरमैन रहे। शहर की समस्याओं को लेकर लोगों के बीच जाना, उन्हें अपने स्तर पर सुलझाने का प्रयास करना, सामाजिक कार्यों में रुचि लेना उनकी प्राथमिकताएं थीं

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

क्षेत्र में सक्रिय, युवाओं में अच्छी पकड़

पिछले चुनाव का परिणाम

 सुरेंद्र पंवार (कांग्रेस) - 79,438 वोट

कविता जैन (भाजपा)-   46,560 वोट

नाम- पवन खरखौदा

उम्र- 39 वर्ष

विधानसभा सीट- खरखौदा (सोनीपत)

शिक्षा- बीए

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

विश्व हिंदू परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन रहे। जेजेपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए। इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

इलाके में मजबूत पकड़

पिछले चुनाव का परिणाम

पवन कुमार (जेजेपी) -   37,033 वोट

 जयवीर बाल्मीकि (भाजपा) - 38,577  वोट 

नाम- विनोद भयाना 

उम्र- 62 वर्ष

विधानसभा सीट- हांसी (हिसार)

शिक्षा- बीए

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

लोहारी राघो से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की, जहां वे पांच बार सरपंच चुने गए। उनके पिता, भाई महेश चंद्र भयाना भी वहां सरपंच रहे। विनोद भयाना 2009 में हांसी से विधायक चुने गए और 2019 में फिर से चुने गए। 1984 में सुनीता भयाना से शादी की

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

इलाके की राजनीति में अच्छी पकड़

पिछले चुनाव का परिणाम

राहुल मक्कड़ (जेजेपी) -  30,931 वोट

विनोद भयाना (भाजपा)-  53,191 वोट

नाम- राम कुमार कश्यप 

उम्र- 73 वर्ष

विधानसभा सीट- इंद्री (करनाल)

शिक्षा- व्यावसायिक

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

जन्म कुरुक्षेत्र में हुआ। 2019 में भाजपा में शामिल हुए। भाजपा से पहले इनेलो में थे। इनेलो से वह राज्यसभा सांसद भी रहे। लगातार सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

राजनीतिक करियर, लोगों के बीच अच्छी इमेज

पिछले चुनाव का परिणाम

राकेश कम्बोज - 46,790   वोट

राम कुमार कश्यप (भाजपा)- 4,221  वोट

नाम- तेजपाल तंवर

उम्र- 64 वर्ष

विधानसभा सीट- सोहना (गुरुग्राम)

शिक्षा- 10वीं पास

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

2014 में आईएनएलडी के किशोर यादव को इसी सीट से भारी अंतर से हराया। राजनीति के साथ साथ सामाजिक कार्यों में काफी रुचि रखते हैं

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

राजनीतिक सुधारक होने के साथ ज़मीनी स्तर के भाजपा नेता हैं

पिछले चुनाव का परिणाम

रोहताश सिंह (जेजेपी) - 46,664 वोट

संजय सिंह (भाजपा)-  59,117 वोट

नाम- राजेश नागर 

उम्र- 50 वर्ष

विधानसभा सीट- तिगांव (फरीदाबाद)

शिक्षा- 12वीं पास

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

हरियाणा प्रगति रैली के संयोजक हैं। 2019 में हुए चुनाव में इस सीट पर भाजपा को जीत दिलाई। लगातार जनता से जुड़े रहते हैं। जनता दरबार का आयोजन कर समस्याएं सुनते हैं। क्षेत्र में अच्छी पकड़ है

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

बेबाक अंदाज के कारण क्षेत्र में काफी पंसद किए जाते हैं

पिछले चुनाव का परिणाम

ललित नागर (कांग्रेस) - 63,285  वोट

राजेश नागर (भाजपा)-  97,126 वोट

नाम- कपूर वाल्मीकि

उम्र- 46 वर्ष

विधानसभा सीट- बवानी खेड़ा (SC)

शिक्षा- 12वीं

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

पिता महाबीर बलियाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेवादार की नौकरी करते थे। 3 बार नगरपालिका पार्षद और अध्यक्ष रह चुके। राजनीति की शुरुआत इनेलो से की। इसके बाद इनेलो को अलविदा कह भाजपा का दामन थामा

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

3 बार पार्षद रहते हुए लोगों में पकड़ बनाई

पिछले चुनाव का परिणाम

रामकिशन फौजी (कांग्रेस) - 41,492  वोट

बिशंभर सिंह  (भाजपा)-  52,387 वोट

नाम- कप्तान बिरधाना

उम्र- 54 वर्ष

विधानसभा सीट- झज्जर (SC)

शिक्षा- 10वीं

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

13 साल का राजनीतिक अनुभव। साल 2014 में पहली बार निर्दलीय चुनाव लड़े, लेकिन करारी हार का सामना करना पड़ा। 2019 में कोई चुनाव नहीं लड़ा। मौजूदा समय में झज्जर जिला परिषद के चेयरमैन और जिले में भाजपा के जनरल सेक्रेटरी हैं

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

जमीन से जुड़े रहे, इलाके के लोगों में पकड़

पिछले चुनाव का परिणाम

 गीता भुक्कल (कांग्रेस) - 46,480 वोट

राकेश कुमार  (भाजपा)-  31,481 वोट

नाम- मंजू हुड्डा

विधानसभा सीट- गढ़ी सांपला-किलोई (रोहतक)

शिक्षा- MA, BEd

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

 रोहतक जिला परिषद की चेयरपर्सन हैं। 2 साल पहले राजनीति में आईं। पहला चुनाव जिला पार्षद का का लड़ा। सर्वसम्मति से चेयरपर्सन चुनी गईं। इसके बाद उन्होंने भाजपा पार्टी ज्वाइन की

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

जाट चेहरा, युवा नेता हैं

पिछले चुनाव का परिणाम

भूपेंद्र सिंह हुड्डा  (कांग्रेस) - 97,755 वोट

सतीश नांदल (भाजपा)- 39,443  वोट

नाम- टेक चंद शर्मा 

उम्र- 65 वर्ष

विधानसभा सीट- पृथला (फरीदाबाद)

शिक्षा- 12वीं

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

 साल 2009 में बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। BSP ने 2014 में फिर टिकट दिया। इस बार उन्हें जीत मिली। 2019 के चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए। इस बार पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

इलाके में सक्रिय रहे, मजबूत जनाधार

पिछले चुनाव का परिणाम

नयन पाल रावत  -  64,625 वोट

रघुबीर तेवतिया (भाजपा)- 48,196  वोट

 

नाम- गौरव गौतम 

उम्र- 36

विधानसभा सीट- पलवल (पलवल)

शिक्षा- ग्रेजुएट

क्या है इनकी प्रोफाइल? 

ब्राह्मण समाज से आते हैं। भाजपा के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव एवं महाराष्ट्र-मुंबई के प्रभारी भी हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति शुरू की

भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

ब्राह्मण समाज के अलावा अन्य समाज पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं

पिछले चुनाव का परिणाम

करन दलाल (कांग्रेस) - 61,130 वोट

दीपक मंगला (भाजपा)-  89,426 वोट

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network