Tuesday 2nd of July 2024

विधानसभा चुनाव से पहले भगवान राम की शरण में हरियाणा सरकार, मंत्रियों और विधायकों के साथ CM नायब ने किए श्रीराम के दर्शन

Written by  Rahul Rana   |  June 24th 2024 06:10 PM  |  Updated: June 24th 2024 06:10 PM

विधानसभा चुनाव से पहले भगवान राम की शरण में हरियाणा सरकार, मंत्रियों और विधायकों के साथ CM नायब ने किए श्रीराम के दर्शन

ब्यूरो: हरियाणा में लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपना पुराना प्रदर्शन नहीं दोहरा पाई। पिछले बार 10 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली बीजेपी इस बार 5 सीटों पर ही सिमटकर रह गई। लेकिन, प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने है, जिसको लेकर बीजेपी की तरफ से खास रणनीति बनाई जा रही है। इसी बीच आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन किए।  

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज संपूर्ण मंत्रिमंडल और विधायकों के साथ अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन किए और प्रदेशवासियों के सुख व समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री रामलला अयोध्या में विराजमान हुए हैं और हमें उनके दर्शन करने का मौका मिला है, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

नायब सिंह ने कहा कि हरियाणा में तीर्थ स्थलों का भ्रमण करने के इच्छुक लोगों के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना चलाई है, जिसके तहत अब लोगों को तीर्थ स्थलों का भ्रमण करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकार ने श्रमिकों को भी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है और विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network