Saturday 5th of October 2024

हरियाणा के किसानों को 2000 बोनस, कच्चे कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  August 08th 2024 05:22 PM  |  Updated: August 08th 2024 05:22 PM

हरियाणा के किसानों को 2000 बोनस, कच्चे कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

ब्यूरो: चंडीगढ़ में आज हरियाणा मंत्रीमंडल की बैठक हुई। बैठक में किसानों, कच्चे कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों को लेकर सरकार ने कई फैसले लिए हैं। हरियाणा की नायब सिंह सैनी की सरकार ने किसानों को बोनस देने की घोषणा की है। हरियाणा के किसानों को प्रति एकड़ भूमि के हिसाब से 2000 रुपये का बोनस दिया जाएगा। यह बोनस की राशि चालू खरीफ की फसल पर किसानों को मिलेगा। एक एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को बोनस के 2000 रुपये मिलेंगे। 

कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश के कच्चे कर्मचारियों की नौकरी बिल्कुल सुरक्षित रहेगी। सभी अनुबंधित कर्मचारियों की सेवाएं सुरक्षित करने का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में लगभग 120000 कर्मचारी हैं। इन सभी कर्मियों की नौकरी को सुरक्षित करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार कच्चे कर्मचारियों के हित में लगातार काम कर रही है। पहले की सरकार अनुबंध कर्मचारियों को लॉलीपॉप देती रही है, लेकिन भाजपा सरकार कांट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए एक्ट लेकर आई है। सरकार ने 2014 में ही कर्मचारियों के लिए एक्ट पास किया था, जिससे उनकी नौकरी बिल्कुल सुरक्षित रहेगी।

पत्रकारों को मिलती रहेगी पेंशन

वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में मीडिया कर्मी मासिक पेंशन की शर्तों में दो शर्तों को हटाने का काम किया है। प्रदेश में पत्रकारों को 15000 रुपये मासिक पेंशन मिल रहे ही। यदि किसी मीडिया कर्मी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होता है तो उसे सरकार की तरफ से मिल रही पेंशन बंद हो जाएगी। वहीं, अगर परिवार में दो पत्रकार हैं तो दोनों सदस्यों को पेंशन मिलेगी। परिवार के केवल एक सदस्य कोई पेंशन के देने का प्रावधान था, इसे हटा दिया गया है। अगर दोनों पति-पत्नी पत्रकारिता में हैं तो दोनों को पेंशन दी जाएगी। 

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network