Saturday 5th of October 2024

Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates: पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कही ये बात

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  June 04th 2024 06:44 AM  |  Updated: June 04th 2024 08:46 PM

Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates: पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कही ये बात

Jun 4, 2024 08:46 PM

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं और देश की जनता का आभार जताया

नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं और देश की जनता का आभार जताया। उन्होंने  कहा कि तीसरी बार भाजपा को सत्ता में लाने के लिए अपना कीमती वोट देने का धन्यवाद। इस बार फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी और विकास की नई ऊंचाईयों को छुएगी।

Jun 4, 2024 08:28 PM

Live: भाजपा मुख्यालय से पीएम मोदी का संबोधन


Jun 4, 2024 08:22 PM

कल यानी 5 जून को देश की राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होने की संभावना है। 


Jun 4, 2024 08:21 PM

कल शाम होगी इंडिया गठबंधन की बैठक

विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की बैठक बुधवार (5 जून) की शाम को होगी। इस बैठक में कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहेंगे। इस बैठक में तमिलनाडु के सीएम और डीएमके नेता एमके स्टालिन और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव भी शामिल होंगे।

Jun 4, 2024 08:16 PM

बीजेपी ऑफिस पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में बीजेपी के मुख्यालय पहुंच चुके हैं। कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। उनके साथ राजनाथ सिंह, अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद हैं।

Jun 4, 2024 08:14 PM

गृहमंत्री अमित शाह ने चुनाव नतीजों पर भाजपा कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया है। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA को लगातार तीसरी बार सेवा का मौका देने के लिए देश की जनता को कोटि-कोटि नमन करता हूं। लगातार तीसरी जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ मोदी जी के साथ है।

 

Jun 4, 2024 08:11 PM

पीएम मोदी ने जनता का आभार प्रकट किया

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं जनता जनार्दन को इस स्नेह के लिए नमन करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछले दशक में किए गए अच्छे काम को जारी रखेंगे। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए भी सलाम करता हूं। उनके असाधारण प्रयासों के लिए शब्द कभी न्याय नहीं कर पाएंगे।


Jun 4, 2024 07:49 PM

मेरठ से जीते बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल

मेरठ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल चुनाव जीते। उन्होंने सपा गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा को हराया है।

Jun 4, 2024 07:48 PM

बीजेपी मुख्यालय में सजा मंच, पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

भाजपा मुख्यालय में एक बड़ा मंच बनाया गया है। इस पर चार कुर्सियां लगाई गई है। पीछे एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा की फोटो लगाई गई है। बड़े बड़े अक्षरों में धन्यवाद भारत, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) लिखा गया।

Jun 4, 2024 07:04 PM

कल शाम होगा मोदी 2.0 के मंत्रियों का विदाई डिनर

लोकसभा चुनाव 2024 के रुझानों के बीच बड़ी खबर सामने आई है। कल यानी बुधवार (5 जून) की शाम को राष्ट्रपति भवन में मोदी 2.0 के केंद्रीय मंत्रियों का विदाई डिनर होगा।

Jun 4, 2024 07:00 PM

शाम 6:30 तक स्थिति

  • बीजेपी - 295 सीट
  • इंडिया गठबंधन - 231 सीट
  • अन्य - 18

Jun 4, 2024 06:41 PM

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया

 कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं... मैं यूपी के लोगों से कहना चाहती हूं कि उन्होंने बहुत समझदारी दिखाई है। मुझे यूपी पर सबसे ज्यादा गर्व है।



Jun 4, 2024 06:34 PM

डुमरियागंज से जीते जगदंबिका पाल

डुमरियागंज लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल चुनाव जीते।

Jun 4, 2024 06:31 PM

राजस्थान में भाजपा ने 7, कांग्रेस ने 1 सीट जीती

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा की सात सीट जीत ली हैं, जबकि सात अन्य सीट पर उसके उम्मीदवार आगे हैं। वहीं कांग्रेस ने एक लोकसभा क्षेत्र में जीत दर्ज कर ली है, जबकि 7 सीट पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) एक-एक सीट पर आगे ।

इसी तरह बांसवाड़ा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) का उम्मीदवार आगे है. निर्वाचन आयोग के शाम 5.30 बजे तक के परिणाम के अनुसार, भाजपा के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर से जीत गए हैं। कांग्रेस ने करौली धौलपुर सीट जीत ली है, जबकि 7 सीट पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।


Jun 4, 2024 06:30 PM

हिमाचल प्रदेश में खिला 'कमल'

  • मंडी संसदीय सीट पर कंगना रनौत ने कुल 537022 वोट हासिल किए। वहीं विक्रमादित्य सिंह को 462267 वोट मिले। इस प्रकार कंगना ने 74755 मतों से जीत हासिल की।
  • हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा के अनुराग ठाकुर चुनाव जीत गए हैं। अनुराग ठाकुर की यह लोकसभा चुनाव में पांचवीं जीत है। अनुराग ठाकुर ने 607068 वोट हासिल किए। जबकि कांग्रेस के सतपाल रायजादा ने 424711 वोट प्राप्त किए। इस तरह अनुराग करीब 1,82,357 वोटों से जीत गए।
  • भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और शिमला से मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप 90,548 मतों से आगे हैं।
  • भाजपा के कांगड़ा से उम्मीदवार राजीव भारद्वाज दो लाख 51 हजार 895 मतों से आगे हैं।

Jun 4, 2024 05:27 PM

रायबरेली से राहुल गांधी की जीत

उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से राहुल गांधी ने जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज रायबरेली सीट से सोनिया गांधी के 2019 के जीत के अंतर को पीछे छोड़ते हुए भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिनेश प्रताप सिंह को हरा दिया। राहुल गांधी पहली बार इस सीट से चुनाव लड़े हैं। इससे पहले यह सीट सोनिया गांधी की थी। वायनाड से भी राहुल गांधी आगे चल रहे हैं।

Jun 4, 2024 05:24 PM

मध्य प्रदेश के विदिशा से शिवराज सिंह चौहान से जीते

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से 8 लाख से ज़्यादा वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा को हराया है।



Jun 4, 2024 05:20 PM

पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से दर्ज की जीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। पीएम मोदी लगातार तीसरी बार वाराणसी सीट से चुनाव जीते हैं। पीएम मोदी ने 1,52,513 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय को हराया है। 

Jun 4, 2024 05:19 PM

शाम 5 बजे तक आंकड़ों की स्थिति

  • NDA- 296
  • India- 230
  • अन्य- 17

Jun 4, 2024 05:18 PM

भरतपुर से कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव जीते

भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव ने चुनाव जीत लिया है। संजना जाटव ने 51983 मतों से चुनाव जीता है। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने समर्थकों के साथ डीजे पर जमकर डांस किया।

Jun 4, 2024 05:15 PM

नगीना से चंद्रशेखर आजाद जीते

 यूपी के नगीना लोकसभा सीट से भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को विजय घोषित कर दिया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर अंकित अग्रवाल द्वारा उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया गया है।

Jun 4, 2024 05:08 PM

फिरोजाबाद सीट पर सपा प्रत्याशी अक्षय यादव जीते

यूपी की फिरोजाबाद से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अक्षय यादव ने जीत दर्ज की। फिरोजाबाद लोकसभा से अक्षय यादव 89185 वोट से जीते।


अक्षय यादव ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझपर भरोसा जताया। मैं फिरोजाबाद की जनता का भी धन्यवाद करता हूं... हम पहले दिन से कह रहे थे कि समाजवादी पार्टी को इस बार वह वोट मिल रहा है जो 20-25 सालों में नहीं मिला और उसी की वजह से आज उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें समाजवादी पार्टी-INDIA गठबंधन को मिल रही है।


Jun 4, 2024 05:07 PM

आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव 1 लाख 50 हजार वोट से आगे और अंबेडकरनगर से सपा के लालजी वर्मा 1 लाख 34 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।

Jun 4, 2024 05:06 PM

तिरुवनंतपुरम सीट से जीते शशि थरूर

 केरल की हॉट सीट तिरुवनंतपुरम के नतीजे आ गए हैं। तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने लगातार चौथी जीत हासिल की। उन्होंने इस सीट से कड़े मुकाबले में मोदी सरकार में मंत्री राजीव चंद्रशेखर को हराया।


तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता और पार्टी उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि यह अंत तक बहुत ही कड़ा मुकाबला था। मैं राजीव चंद्रशेखर और पन्नियन रविंद्रन दोनों को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने इतनी अच्छी लड़ाई लड़ी और अपनी पार्टियों के प्रदर्शन को यहाँ इतनी मजबूती से सुधारा।


उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि अंत में तिरुवनंतपुरम के मतदाताओं ने एक बार फिर मुझ पर अपना विश्वास जताया, जैसा कि उन्होंने पिछले तीन चुनावों में किया है और मैं निश्चित रूप से उनके विश्वास को पूरा करने और इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए बहुत मेहनत करने के लिए तत्पर हूं।

Jun 4, 2024 05:04 PM

मोदी के इन मंत्रियों की हार

  • स्मृति ईरानी
  • आरके सिंह
  • राजीव चंद्रशेखर
  • केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल
  • कैलाश चौधरी

Jun 4, 2024 05:01 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि ने कर्नाटक की गुलबर्गा सीट पर 27,205 वोटों से जीत दर्ज की।

Jun 4, 2024 05:00 PM

धारवाड़ सीट से जीते केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विनोद असोती को 97 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। प्रह्लाद जोशी को 7,16,231 वोट मिले।

Jun 4, 2024 05:00 PM

ओडिशा में 21 संसदीय सीटों में से 19 पर भाजपा आगे

ओडिशा में 21 संसदीय सीटों में से 19 पर भाजपा आगे चल रही है। इस मौके पर भुवनेश्वर में भाजपा कार्यकर्ता अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए।


Jun 4, 2024 04:57 PM

यूपी की झांसी लोकसभा सीट से जीते बीजेपी प्रत्याशी अनुराग शर्मा

झांसी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा करीब 1 लाख मतों से जीते। कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन को हराया। अभी ओपचारिक घोषणा नहीं हुई।

Jun 4, 2024 04:51 PM

 गांधीनगर से गृह मंत्री अमित शाह जीते।


Jun 4, 2024 04:28 PM

अमेठी से हारी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, वाराणसी से जीते पीएम मोदी

अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव हार गई हैं। अमेठी से गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा ने करीब सवा लाख वोटों के अंतर से स्मृति ईरानी को हराया है। साल 2019 में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था। इस चुनाव में राहुल गांधी रायबरेली से खड़े थे। वहीं, वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी जीत गए हैं।

Jun 4, 2024 04:19 PM

ओम बिरला लगातार तीसरी बार जीते चुनाव

राजस्थान की कोटा बूंदी सीट से बीजेपी के ओम बिरला चुनाव जीते। ओम बिरला ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीत कर हैट्रिक लगाई है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रह्लाद गुंजल को हराया।

Jun 4, 2024 04:12 PM

295 सीटों पर आगे NDA

लोकसभा चुनाव में रुझानों के बाद अब परिणाम आने लगे हैं। इस समय NDA 295 सीटों पर आगे है। इंडिया गठबंधन 231 सीटों पर बढ़त बनाए है। अन्य 17 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Jun 4, 2024 04:10 PM

बाड़मेर में कांग्रेस ने दर्ज की जीत

लोकसभा चुनाव में राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी को रविंद्र सिंह भाटी को करारी हार मिली है। कांग्रेस उम्मेदाराम बेनीवाल ने 90 हजार मतों के अंतर से हरा दिया है।  

Jun 4, 2024 04:03 PM

पंजाब की 3 सीटों पर कांग्रेस जीती

पंजाब की 3 सीटों पर कांग्रेस जीती है। राज्य के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर से और फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह चुनाव जीत गए हैं। अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत औजला जीते। वहीं, खडूर साहिब से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल निर्दलीय चुनाव जीत गए। पटियाला से कांग्रेस के धर्मवीर गांधी जीते हैं। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी BJP उम्मीदवार परनीत कौर और AAP सरकार के मंत्री डॉ. बलबीर सिंह को हराया है।

Jun 4, 2024 04:02 PM

उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी सीट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी चुनाव हार गए हैं। 


Jun 4, 2024 03:57 PM

मथुरा में हेमा मालिनी ने बनाई बढ़त

मथुरा में 29वें राउंड की गिनती के बाद हेमा मालिनी ने जीत की तरफ बढ़ गई हैं। हेमा इस समय 243140 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश हैं।


Jun 4, 2024 03:54 PM

गजेंद्र सिंह शेखावत लगातार तीसरी बार जीते चुनाव

राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत लगातार तीसरी बार चुनाव जीते। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह उचियाडा को हराया। इस सीट पर शेखावत 111184 मतों से जीते।

Jun 4, 2024 03:51 PM

फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह जीते

Jun 4, 2024 03:48 PM

यूपी की कैराना लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी इकरा हसन जीतीं।


Jun 4, 2024 03:47 PM

हमने यह चुनाव नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ाः कंगना रनौत

मंडी से भाजपा उम्मीदवार और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि हमने यह चुनाव नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ा। यह उनकी विश्वसनीयता और उनकी गारंटी और लोगों के उन पर विश्वास का नतीजा है कि हम तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में भाजपा सभी चार संसदीय क्षेत्रों में आगे चल रही है।


Jun 4, 2024 03:43 PM

यूपी की कैराना लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी इकरा हसन जीतीं।

Jun 4, 2024 03:38 PM

चंडीगढ़ में कांग्रेस के मनीष तिवारी जीते

चंडीगढ़ में कांग्रेस के मनीष तिवारी जीते। मनीष तिवारी ने भाजपा के संजय टंडन को 3613 वोटों से हराया।

Jun 4, 2024 03:38 PM

सुल्तानपुर में मेनका गांधी 20 हजार वोटों से पीछे

सुल्तानपुर में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम भुआल निषाद  20246 मतों से आगे हैं। भाजपा की मेनका गांधी पीछे हैं. सपा को अब तक 298445 वोट मिले हैं। भाजपा को 278199 वोट मिले हैं।

Jun 4, 2024 03:36 PM

रायबरेली से राहुल गांधी की जीत

उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से राहुल गांधी ने जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज रायबरेली सीट से सोनिया गांधी के 2019 के जीत के अंतर को पीछे छोड़ते हुए भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिनेश प्रताप सिंह को हरा दिया। राहुल गांधी पहली बार इस सीट से चुनाव लड़े हैं। इससे पहले यह सीट सोनिया गांधी की थी. वायनाड से भी राहुल गांधी आगे चल रहे हैं।

Jun 4, 2024 03:35 PM

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन आगे

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन 28 सीटों पर आगे चल रहा है। कांग्रेस 11 सीटों पर, शिवसेना यूबीटी 10 सीटों पर और एनसीपीएसपी 7 सीटों पर आगे है। सीएम शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 7 सीटों पर आगे है और भाजपा 12 सीटों पर आगे चल रही है। 

Jun 4, 2024 03:34 PM

मेरे जीत का श्रेय गांधी परिवार का हैः KL शर्मा

अमेठी से जीतने के बाद किशोर लाल शर्मा ने कहा कि मेरे जीत का श्रेय गांधी परिवार का है, यह गांधी परिवार की धरती है। राजीव गांधी की धरती है, मुझ पर जो जिम्मेदारी गांधी परिवार ने सौंपी उसे मैने पूरा किया। उन्होंने कहा कि इसे पूरा करने में अमेठी निवासियों, सपा, कांग्रेस सभी गठबंधन साथियों का योगदान है। अमेठी ने बता दिया है कि यहां विनम्रता चलेगी, यहां उदंडता नहीं चलेगी। मैं इस जीत के लिए यहां की जनता का और गांधी परिवार का आभार व्यक्त करता हूं।

Jun 4, 2024 03:25 PM

जेपी नड्डा के घर पर बैठक शुरू, अमित शाह-राजनाथ सिंह पहुंचे

लोकसभा चुनाव 2024 के रुझानों में बीजेपी को उसके 400 पार के दावे से बहुत कम सीटें मिलती नजर आ रही हैं। चुनावी रुझानों के मुताबिक एनडीए के पास फिलहाल 298 सीटों पर बढ़त है। इस बीच एनडीए सरकार गठन की योजना को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर बड़ी बैठक शुरू हो चुकी है। इस मीटिंग में एनडीए की बैठक को लेकर भी योजना बनेगी। बैठक में शामिल होने के लिए जेपी नड्डा के घर पर राजनाथ सिंह और अमित शाह पहुंच चुके हैं।

Jun 4, 2024 03:22 PM

ओडिशा में भाजपा क्लीन स्वीप के करीब

ओडिशा में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग क्लीन स्वीप कर दिया है। भाजपा राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 19 पर आगे चल रही है। वहीं बीजद एक और कांग्रेस एक सीट पर आगे हैं। 

Jun 4, 2024 03:21 PM

आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की बड़ी जीत

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में एन चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी की भारी जीत दर्ज करने की ओर अग्रसर है।

Jun 4, 2024 03:20 PM

पीएम मोदी शाम 7 बजे पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे

NDA अब तक 292 सीटों पर आगे है। इस बीच, दिल्ली में आज शाम पार्टी मुख्यालय में भाजपा जीत का जश्न मनाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ शाम 7 बजे बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Jun 4, 2024 03:19 PM

यूपी की गाजीपुर लोकसभा सीट पर एसपी प्रत्याशी अफजाल अंसारी आगे

  • अफजाल अंसारी 92437 मतों से आगे
  • काउंटिंग राउंड -22
  • SP - 409671
  • BJP- 317234
  • BSP- 126708

Jun 4, 2024 03:16 PM

बिहार की पश्चिमी चंपारण से बीजेपी के संजय जायसवाल ने जीत हासिल की।

Jun 4, 2024 02:47 PM

लोकसभा चुनाव में कहां से कौन जीता?

  • कर्नाटक के मैसूर सीट से भाजपा के यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार की जीत।
  • राजस्थान के झालावाड़ बारां से भाजपा के दुष्यंत सिंह की जीत।
  • कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ से भाजपा प्रत्याशी कैप्टन ब्रिजेश चौटा की जीत।
  • कर्नाटक के गुलबर्ग से कांग्रेस के राधाकृष्ण की जीत।
  • असम के लखीमपुर से भाजपा के प्रधान बरुआ की जीत।
  • हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी सेलजा की जीत।
  • राजस्था के सिकर से सीपीएम कैंडिडेट अमराराम की जीत।
  • राजस्थान के पाली से भाजपा कैंडिडेट पीपी चौधरी की जीत।
  • मध्य प्रदेश के होशंगाबाद से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी की जीत।
  • मध्य प्रदेश के मंडला से भाजपा प्रत्याशी फगन सिंग कुलास्ते की जीत।
  • असम के डिब्रूगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सर्बानंद सोनोवाल की जीत।
  • मध्य प्रदेश के देवास से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी की जीत।
  • राजस्थान के गंगानगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदोरा की जीत।
  • गुजरात के अहमदाबाद ईस्ट से भाजपा प्रत्याशी हशमुखी भाई पटेल की जीत।
  • हिमाचल के कांगड़ा से भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज की जीत।

Jun 4, 2024 02:45 PM

अनंतनाग-राजौरी सीट पर महबूबा मुफ्ती की हार, मियां अल्ताफ बढ़त

पीडीपी प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर हार स्वीकार कर ली है। यहां नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता मियां अल्ताफ बढ़त बनाए हुए हैं। 

Jun 4, 2024 02:44 PM

अमेठी के रुझान पर बोलीं प्रियंका, किशोरी भैया, मुझे शुरू से यकीन था.........

अमेठी में कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। बीजेपी की स्मृति ईरानी 95,962 वोटों के लंबे अंतर से पिछड़ गई हैं। किशोरी को अब तक 3,35,943 वोट मिले हैं। वहीं,  स्मृति ईरानी को 239981 वोट मिले हैं। इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है और लिखा, किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यकीन था कि आप जीतोगे। आपको और अमेठी के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई।


Jun 4, 2024 02:41 PM

जालंधर में चन्नी, जयपुर में मंजू शर्मा जीतीं

चुनाव आयोग ने कई सीटों पर विजेताओं की घोषणा शुरू कर दी है। कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर से चुनाव जीत गए हैं। जयपुर से भाजपा की मंजू शर्मा ने जीत हासिल की है।


Jun 4, 2024 02:40 PM

बंगाल में भाजपा को नुकसान, टीएमसी का शानदार प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में भाजपा महज 11 सीटों पर आगे है। वहीं, टीएमसी 30 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस राज्य में एक सीट पर आगे है। 

Jun 4, 2024 02:39 PM

दिल्ली में कल एनडीए की बैठक

दिल्ली में कल एडीए की बैठक बुलाई गई है। जीतन राम मांझी ने अमित शाह से फोन पर बात की है। एनडीए की बैठक में जीतन राम मांझी को बुलाया गया गया है।

Jun 4, 2024 02:04 PM

मंडी से कंगना रनौत की जीत

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत की जीत हो गई है। कंगना रनौत करीब 74 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीती हैं। हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से अनुराग ठाकुर भी जीत चुके हैं।

Jun 4, 2024 02:03 PM

राहुल गांधी आज शाम 5 बजे कर सकते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच सियासी हलचल भी तेज हो गई है। एक ओर जहां पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू से बात की है। वहीं अब राहुल गांधी शाम 5 बजे मीडिया से मुखातिब हो सकते हैं। उससे पहले एनसीपी (शरद गुट) के प्रमुख शरद पवार दोपहर 3 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे।

Jun 4, 2024 02:03 PM

वाराणसी से पीएम मोदी आगे

पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से 140022 वोटों से आगे चल रहे हैं। पीएम मोदी को अब तक 501425 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के अजय राय को 361403 वोट मिले हैं।

Jun 4, 2024 01:30 PM

मेरठ से अरुण गोविल पीछे

मेरठ से अरुण गोविल और समाजवादी पार्टी की नेता सुनीता वर्मा के बीच कांटे की टक्कर है। अरुण अब मतगणना में पीछे चल रहे हैं। वो 2567 वोटों से पिछड़े हैं।

 


Jun 4, 2024 01:30 PM

उत्तराखंड में बीजेपी का क्लीनस्वीप

  • अजय भट्ट 2,50,000 वोट से आगे।
  • माला राज्यलक्ष्मी 1,15,000 वोट से आगे।
  • त्रिवेंद्र सिंह रावत 46,000 वोट से आगे।
  • अनिल बलुनी 84,500 वोट से आगे।
  • अजय टम्टा 1,61 000 वोट से आगे।

Jun 4, 2024 01:04 PM

हिमाचल प्रदेश में चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे

  • हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग 154102 से आगे।
  • कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से डॉ राजीव भारद्वाज 233512 से आगे।
  • मंडी संसदीय क्षेत्र से  कंगना रनौत 70178 से आगे।
  • शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप 85465 से आगे।

Jun 4, 2024 01:01 PM

जालंधर में चरणजीत सिंह चन्नी 1.64 लाख वोटों से जीते

Jun 4, 2024 12:59 PM

कौन आगे-कौन पीछे?

  • गोड्डा से बीजेपी के निशिकान्त दुबे 5485 वोटों से आगे।
  • बेगूसराय से बीजेपी के गिरिराज सिंह  17337 मत से आगे।
  • रायबरेली से राहुल गांधी 173179 वोट से आगे।
  • जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत 34398 मतों से आगे।
  • गया से एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी 69753 वोट से आगे।
  • मंडी से कंगना रनौत आगे।
  • मैनपुरी से डिंपल यादव आगे।
  • पीलीभीत से जितिन प्रसाद आगे।

Jun 4, 2024 12:51 PM

हरियाणा में भाजपा 5 सीटों पर आगे

  • कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल 4810 वोटों से आगे
  • करनाल से मनोहर लाल 124839 वोटों से आगे
  • सोनीपत से मोहन लाल बढ़ौली 3763 वोटों से आगे
  • महेंद्रगढ़ भिवानी से धर्मबीर सिंह 18557 वोटों से आगे
  • फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर 91324 वोटों से आगे

Jun 4, 2024 12:47 PM

हरियाणा में कांग्रेस 5 सीटों पर आगे

  • वरुण चौधरी - 21030
  • कुमारी सैलजा - 149640
  • जय प्रकाश जेपी - 15261
  • दीपेंद्र हुड्डा - 150809
  • राज बब्बर - 23218

Jun 4, 2024 12:44 PM

वाराणसी मे पीएम मोदी आगे

वाराणसी में 15वें राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के नरेंद्र मोदी को 343419 वोट मिले। कांग्रेस के अजय राय को 249744 वोट मिले। खूंटी में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पीछे चल रहे हैं. महुआ मैत्रा चौथे राउंड की गिनती के बाद 65000 से आगे हैं।

Jun 4, 2024 12:32 PM

रुझानों के बाद पहली बार सामने आए कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर, सुनिए क्या कहा


Jun 4, 2024 12:29 PM

गोरखपुर से रविकिशन आगे

गोरखपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन को अब तक 178510 वोट मिले हैं, जबकि सपा की काजल निषाद को 154834 वोट मिले हैं। रवि किशन 23676 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Jun 4, 2024 12:19 PM

हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में सुजानपुर से राजेंद्र राणा हारे

  • उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा सुजानपुर हारे। रंजीत राणा की कांग्रेस 2225 वोटों से जीते।
  • गगरेट उप चुनाव से कांग्रेस के राकेश कलिया की जीत
  • लाहौल स्पीति उपचुनाव में कांग्रेस की अनुराधा राणा की 1786 वोट से जीते

Jun 4, 2024 12:13 PM

NDA-INDIA में किस पार्टी को कितनी सीटें?

बीजेपी की स्मृति ईरानी अभी भी पीछे हैं। कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा 45 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक बीजेपी 240, टीडीपी 16, जेडीयू 14, शिवसेना 6,  LJPRV 5, जेडीएस 3, JSP 2,  RLD 2, AJP 1, AJSUP 1, NCP 1, HAM 1 सीट पर आगे है. इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस 95, CPI 3, शरद पवार गुट 8, CPM 6, AAP 3, सपा 34, टीएमसी 28, RJD 5, IUML 3, डीएमके 21, JMM 2 सीटों पर आगे है. NDA 297, इंडिया ब्लॉक 227 सीटों पर आगे है।

Jun 4, 2024 12:06 PM

महबूबा मुफ्ती-उमर अब्दुल्ला अपनी-अपनी सीटों से पीछे

जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला बारामूला सीट से 51 हजार वोटों से पीछे चल रहे है। इंजीनियर राशिद इस सीट से आगे चल रहे हैं। वहीं, महबूबा मुफ्ती अपनी सीट से पीछे चल रही हैं।

Jun 4, 2024 12:06 PM

रविशंकर प्रसाद 20 हजार वोटों से आगे

बिहार की पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

Jun 4, 2024 12:04 PM

हिमाचल प्रदेश में भाजपा की लीड

  • कांगड़ा में बीजेपी के राजीव भारद्वाज 1,93,104 वोट से आगे।
  • मंडी में बीजेपी के कंगना रनौत 50,498 वोट से आगे।
  • हमीरपुर में बीजेपी के अनुराग ठाकुर 1,19,440 वोट से आगे। 
  • शिमला में बीजेपी के सुरेश कश्यप 63,254 वोट से आगे।

Jun 4, 2024 11:55 AM

कांग्रेस को अगर 100 सीटें भी मिलती है तो देश का चित्र बदल जाएगा : संजय राउत 


Jun 4, 2024 11:52 AM

तेलंगाना में आठ सीटों पर भाजपा आगे

तेलंगाना में भाजपा ने अपने प्रदर्शन को काफी बेहतर किया है। पार्टी राज्य की 8 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 8 सीटों पर कांग्रेस आगे है। हैदराबाद सीट पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी आगे चल रहे हैं। 

Jun 4, 2024 11:51 AM

EVM की सील दो पोलिंग स्टेशन से नहीं मिल रही- दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कहा है कि ईवीएम की सील दो पोलिंग स्टेशनों से नहीं मिल रही है।



Jun 4, 2024 11:48 AM

पीटीसी भारत पर लोकसभा चुनाव के रुझानों का लाइव प्रसारण


Jun 4, 2024 11:42 AM

हैदराबाद सीट पर आगे असदुद्दीन ओवैसी

हैदराबाद लोकसभा सीट पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी 44 हजार से ज्यादा वोटों से भाजपा की माधवी लता से आगे चल रहे हैं।

Jun 4, 2024 11:41 AM

चुनाव आयोग के रुझान क्या कह रहे हैं?

चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए 543 सीटों के रुझान के मुताबिक, बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए 293 सीटों पर लीड बनाए हुए हैं। इंडिया गठबंधन अभी 228 सीटों पर आगे है।


Jun 4, 2024 11:32 AM

लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह आगे

  • लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह करीब 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी 32 हजार से ज्यादा मतों से चल रही हैं पीछे, कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा आगे


Jun 4, 2024 11:28 AM

बंगाल में भाजपा पर टीएमसी पड़ी भारी

पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों में टीएमसी, भाजपा पर भारी पड़ती नजर आ रही है। राज्य की 41 सीटों में से 28 पर टीएमसी आगे चल रही है। वहीं भाजपा सिर्फ 10 सीटों पर आगे है और कांग्रेस दो सीटों पर आगे है। सीपीआईएम भी एक सीट पर आगे है। 


Jun 4, 2024 11:15 AM

यूपी और एमपी में कौन आगे

  • यूपी में INDIA 41 सीटें और NDA 36 सीटों पर आगे।
  • मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर बीजेपी आगे।
  • बिहार में 34 सीटों पर एनडीए, 6 पर इंडिया गठबंधन आगे।
  • पश्चिम बंगाल में 13 सीटों पर बीजेपी, 29 पर टीएमसी आगे।

Jun 4, 2024 11:15 AM

कन्नौज से अखिलेश यादव आगे, अमेठी से स्मृति ईरानी पीछे

  • कन्नौज से अखिलेश यादव 41 हजार वोट से आगे।
  • रामपुर में सपा प्रत्याशी मुहिबुल्लाह नदवी 42659 वोटों से आगे।
  • यूपी की महोबा सीट से बीजेपी के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल 11562 वोटों से आगे।
  • सारण से राजीव प्रताप रूडी आगे।
  • अमेठी से स्मृति ईरानी 24 हजार वोट से पीछे।
  • राहुल गांधी वायनाड से 1 लाख वोट से आगे।

Jun 4, 2024 11:12 AM

दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास के लिए निकले राहुल गांधी

दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ से निकलते हुए।


Jun 4, 2024 11:05 AM

कांग्रेस के शशि थरूर पिछड़े

केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से बीजेपी के राजीव चन्द्रशेखर 4900 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस के शशि थरूर पिछड़ गए हैं।

Jun 4, 2024 10:59 AM

पंजाब में कांग्रेस को बढ़त

पंजाब में कांग्रेस की बढ़त है। राज्य की 7 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। आप 3 सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट पर शिरोमणि अकाली दल आगे है। भाजपा यहां बुरी तरह पिछड़ रही है।

Jun 4, 2024 10:57 AM

खडूर साहिब सीट से निर्दलीय अमृतपाल सिंह आगे

पंजाब की खडूर साहिब सीट से निर्दलीय अमृतपाल सिंह 53 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा दूसरे नंबर पर हैं। 

Jun 4, 2024 10:54 AM

हरियाणा की किस सीट पर कौन आगे?

सोनीपत- कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी 3245 वोटों से आगे।

अंबाला- कांग्रेस के वरुण चौधरी 26947 वोटों से आगे।

भिवानी- महेंद्रगढ़ से बीजेपी के धर्मवीर सिंह 7580 वोटों से आगे। 

फरीदाबाद- बीजेपी के कृष्ण पाल 12602 वोटों से आगे।

गुरुग्राम- कांग्रेस के राज बब्बर 37698 वोटों से आगे।

हिसार- रणजीत सिंह बीजेपी 3629 वोटों से आगे।

करनाल- बीजेपी के मनोहर लाल खट्टर 28455 वोटों से आगे।

कुरुक्षेत्र- आप के सुशील गुप्ता 2530 वोटों से आगे।

रोहतक- कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा 66769 वोटों से आगे।

सिरसा- कांग्रेस की शैलजा कुमारी 61037 वोटों से आगे।

Jun 4, 2024 10:52 AM

रुझानों में फिर कांटे की टक्कर

  • NDA- 265
  • INDIA- 254
  • अन्य- 24

Jun 4, 2024 10:44 AM

कौन-कहां से आगे?

  • हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर 65336 से आगे।
  • कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से डॉ राजीव भारद्वाज 100844 से आगे।


  • मंडी संसदीय क्षेत्र से कांगना रनोत 30254 से आगे।
  • शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप 32638 से आगे।
  • कोटा से बीजेपी के ओम बिरला 6443 से आगे।
  • मधुबनी लोकसभा सीट से भाजपा के अशोक यादव 15000 वोट से आगे।
  • सारण से राजीव प्रताप रूडी डॉ रोहिणी आचार्या से आगे।

Jun 4, 2024 10:33 AM

पीटीसी भारत पर लोकसभा चुनाव का लाइव प्रसारण

 

Jun 4, 2024 10:30 AM

कौन-कहां से आगे?

  • कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी से करण भूषण सिंह 15268 वोटो से आगे।
  • चिराग पासवान हाजीपुर सीट से आगे।
  • अल्मोडा लोकसभा सीट से बीजपी प्रत्याशी अजय टम्टा 30 हजार वोटों से आगे।
  • डिंपल यादव 34051 वोटों से आगे।
  • काराकाट लोक सभा सीट से उपेंद्र कुशवाहा आगे, पवन सिंह पीछे।

Jun 4, 2024 10:28 AM

मुख्य चुनाव आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मतगणना केंद्रों की निगरानी

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मतगणना केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सारी टीम यहां बैठी हुई हैं और सभी निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी जगह जो मतगणना करा रहे हैं उन्हें कहा गया है कि पूरी पारदर्शिता के साथ मतगणना करें।


Jun 4, 2024 10:27 AM

  • भदोही लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. विनोद बिंद चल रहे आगे।
  • इंडी गठबंधन प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी दूसरे नंबर पर


Jun 4, 2024 10:24 AM

गोंडा (यूपी): लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना पर सुनें क्या बोले बृज भूषण शरण सिंह


Jun 4, 2024 10:23 AM

लोकसभा चुनाव 2024 की नतीजों पर क्या बोले भाजपा नेता जयवीर शेरगिल, सुनिए


Jun 4, 2024 10:18 AM

NDA की भारी बढ़त, हुआ 300 के पार

  • NDA- 315 सीटों पर आगे चल रही है.
  • INDIA- 207 सीटों पर आगे.
  • अन्य के खाते में 21 सीटें.


Jun 4, 2024 10:12 AM

हिमाचल की 4 सीटों पर भाजपा आगे

  • मंडी से कंगना रनौत 16 हजार 100 वोट से आगे।
  • शिमला से सुरेश कश्यप 24 हजार 248 वोट से आगे।
  • हमीरपुर से अनुराग ठाकुर 44 हजार 490 वोट से आगे।
  • कांगडा से राजीव भारद्वाज 62 हजार 829 वोट से आगे।

Jun 4, 2024 10:10 AM

रुझानों में NDA को फिर बहुमत

शुरुआती रुझानों में NDA को फिर बहुमत मिल गया है।  NDA 274 सीटों पर आगे है, जबकि INDIA गठबंधन 246 सीटों पर आगे चल रही है।


Jun 4, 2024 10:09 AM

वाराणसी सीट से पीएम मोदी आगे

  • वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे।



  • डिंपल यादव 16592 वोटों से आगे।
  • कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा अमेठी संसदीय क्षेत्र से 9590 वोटों से आगे।
  • अररिया से बीजेपी के प्रदीप सिंह 141 वोटों से आगे।
  • पीलीभीत से जितिन प्रसाद 12371 वोट से आगे।
  • पटना साहिब लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद 5218 वोट से आगे।
  • अमित शाह गांधीनगर सीट से 2 लाख से ज्यादा वोटों से आगे।

Jun 4, 2024 10:08 AM

अरुण गोविल 11 हजार वोटों से आगे

मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल 11 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।


Jun 4, 2024 10:08 AM

महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर

महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए 20 सीटों पर और विपक्षी गठबंधन 21 सीटों पर आगे चल रहा है। 

Jun 4, 2024 09:53 AM

NDIA गठबंधन आगे निकला

INDIA 261 और NDA 259 सीटों पर आगे

 

Jun 4, 2024 09:52 AM

एमपी में क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ी भाजपा

मध्य प्रदेश में भाजपा क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही है। पार्टी सभी 29 सीटों पर आगे चल रही है। 

Jun 4, 2024 09:48 AM

वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी पीछे

वाराणसी में शुरुआती रुझान में वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी पीछे चल रहे। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय बनाए बढ़त हुए हैं।




Jun 4, 2024 09:41 AM

उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी 2126 वोटों से आगे चल रहे हैं।


Jun 4, 2024 09:38 AM

अमेठी में स्मृति ईरानी पीछे

अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा आगे चल रहे हैं। इस सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पीछे हो गई हैं।

Jun 4, 2024 09:38 AM

मैनपुरी से डिंपल यादव 11 हजार वोटों से आगे

मैनपुरी सीटे सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 11 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। इस सीट पर बीजेपी की ओर से जयवीर ठाकुर मैदान में हैं।

Jun 4, 2024 09:34 AM

UP में आगे निकला इंडिया गठबंधन

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, यूपी में बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। INDIA गठबंधन 38 सीटों पर आगे दिख रहा है।

Jun 4, 2024 09:34 AM

शुरुआती रुझानों में INDIA-NDA में कांटे की टक्कर

रुझानों में NDA और इंडिया गठबंधन में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। NDA 244, INDIA 243 सीटों पर आगे चल रही है।

Jun 4, 2024 09:31 AM

INDIA-NDA में कांटे की टक्कर

रुझानों में NDA और इंडिया गठबंधन में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। NDA 244, INDIA 243 सीटों पर आगे चल रही है।

Jun 4, 2024 09:22 AM


Jun 4, 2024 09:13 AM

शुरुआती रुझानों में INDIA को दोहरा शतक

शुरुआती रुझानों में INDIA गठबंधन का दोहरा शतक यानी इंडिया गठबंधन 220 सीटों पर आगे है, जबकि NDA 265 सीटों पर आगे चल रहा है।

Jun 4, 2024 09:03 AM

रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?

  • बारामती से सुनेत्रा पवार आगे
  • हमीरपुर- भाजपा अनुराग ठाकुर 15626 आगे 
  • कांगडा- राजीव भारद्वाज 27667 आगे 
  • मंडी0 कंगना 29554 आगे 
  • शिमला- 37455 आगे
  • नागपुर से नितिन गडकरी आगे

Jun 4, 2024 09:01 AM

कोटा से बीजेपी पीछे

राजस्थान के कोटा से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहले रुझान में पीछे चल रहे है। इस सीट से कांग्रेस के प्रह्लाद गुंजल आगे चल रहे हैं। 

Jun 4, 2024 08:53 AM

कौन आगे कौन पीछे?

NDA- 255

इंडिया गठबंधन-161

Jun 4, 2024 08:51 AM

हिमाचल प्रदेश का रुझान

  • शिमला से सुरेश कश्यप पांच हजार वोटों से आगे
  • कांगड़ा से भाजपा के राजीव भारद्वाज 14 हजार वोटों से आगे
  • कांग्रेस आंनद शर्मा पीछे
  • हमीरपुर से अनुराग ठाकुर 3481 वोटों से आगे

Jun 4, 2024 08:47 AM

गांधीनगर में अमित शाह आगे

  • गांधीनगर में बीजेपी के अमित शाह 35 हजार वोटों से आगे
  • गया सीट से जीतनराम मांझी आगे हैं
  • मंडी में कंगना रनौत आगे 
  • पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद आगे

Jun 4, 2024 08:47 AM

एनडीए 225 सीटों पर आगे

लोकसभा चुनाव की कुल 371 सीटों के रुझान आ गए हैं। बीजेपी 225 सीटों पर आगे है। इंडिया ब्लॉक 135 सीटों पर आगे है। 


Jun 4, 2024 08:45 AM

रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?

  • कैराना से बीजेपी के प्रदीप चौधरी आगे, इकरा हसन पीछे
  • जालंधर से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी आगे
  • दिल्ली से बीजेपी के मनोज तिवारी आगे चल रहे हैं
  • उत्तराखंड की तीन सीटों पर बीजेपी आगे
  • पंजाब में आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर आगे
  • एमपी की सभी सीटों पर बीजेपी आगे
  • शिमला से सुरेश कश्यप पांच हजार वोटों से आगे

Jun 4, 2024 08:34 AM

लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में NDA ने दोहरा शतक लगाया है। एनडीए ने 228 सीटों पर आगे हैं और इंडिया गठबंधन की 119 सीटों पर बढ़त है।

Jun 4, 2024 08:33 AM

कौन आगे कौन पीछे?

पोस्टल बैलेट में गिनती में उन्नाव से बीजेपी प्रत्याशी साक्षी महाराज आगे

  • मेरठ से अरूण गोविल आगे 
  • छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पीछे
  • हिमाचल की मंडी सीट से कंगना रनौत आगे

Jun 4, 2024 08:28 AM

ये उम्मीदवार आगे

  • गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे
  • अमेठी से स्मृति ईरानी आगे
  • गांधीनगर से अमित शाह आगे
  • राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से आगे
  • कन्नौज से अखिलेश यादव आगे 

Jun 4, 2024 08:24 AM

करनाल से बीजेपी के मनोहर लाल पीछे

करनाल सीट से बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझान में एनडीए 100 के पार हो गया है। इंडिया गठबंधन 61 सीटों पर आगे हैं। अन्य 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Jun 4, 2024 08:22 AM

दिल्ली की 7 सीटों पर बीजेपी आगे

दिल्ली में इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। राजधानी की सभी 7 लोकसभा सीट पर बीजेपी गठबंधन के प्रत्याशियों से आगे चल रही है।

Jun 4, 2024 08:20 AM

शुरुआती रुझानों में कौन कौन आगे?

  • काराकाट से पवन सिंह आगे।
  • विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान आगे।
  • मुंबई से भाजपा पायूष गोयल आगे।
  • हमीरपुर से अनुराग ठाकुर आगे।
  • उन्नाव से INDIA गठबंधन प्रत्याशी अन्नू टण्डन आगे।

Jun 4, 2024 08:19 AM

गोरखपुर से रवि किशन आगे, मैनपुरी से डिंपल यादव की बढ़त

मुंबई नॉर्थ सीट से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बढ़त बनाई। मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। गोरखपुर सीट से रवि किशन आगे चल रहे हैं। 

Jun 4, 2024 08:18 AM

मंडी सीट से कंगना रनौत पीछे

नागपुर से नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं। भाजपा की मंडी सीट से उम्मीदवार कंगना रनौत पीछे चल रही हैं। अभी तक के रुझानों में एनडीए INDIA गठबंधन आगे चल रहा है। एनडीए जहां 16 सीटों पर आगे है, वहीं इंडिया गठबंधन 27 सीटों पर आगे है। बारामती सीट से सुप्रिया सुले आगे चल रही हैं। सुप्रिया का मुकाबला अपनी भाभी सुनेत्रा पवार पीछे चल रही हैं। 

Jun 4, 2024 08:16 AM

वाराणसी से पीएम मोदी, वायनाड से राहुल आगे

वाराणसी से पीएम मोदी आगे चल रहे हैं। वायनाड से राहुल गांधी आगे चल रहे हैं।

Jun 4, 2024 08:15 AM

लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर दिख रही है। शुरुआती रुझानों में NDA 10 सीटों पर और INDIA को 5 सीट पर आगे है।

Jun 4, 2024 08:05 AM

वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझानों में NDA 5 सीटों पर आगे

लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती 8 बजे शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों में NDA 5 सीटों पर आगे चल रही है।


Jun 4, 2024 07:56 AM

लोकतंत्र जिंदाबाद..., अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

वोटों की गिनती से पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि हमको मिलकर लानी है सच की। एक आज़ादी हम सबके हक की। सजग, सतर्क, सचेत, सावधान रहते हुए मतगणना पर निगरानी रखें और पूरी तरह चौकन्ने रहें। जनता को जितना वोट देने का अधिकार है, उतना ही अपने वोट की रक्षा का भी। आगे उन्होंने लिखा कि आशा है चुनाव आयोग निष्पक्षता की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ायेगा और किसी भी प्रकार की धांधली की आशंका को निर्मूल करते हुए जनता के मन में अपने सम्मान को निरंतर रखेगा। आज के दिन का ‘पंच परमेश्वर’ वही है। लोकतंत्र जिंदाबाद!

Jun 4, 2024 07:54 AM

थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान

लोकसभा चुनाव के नतीजों के लिए इंतजार खत्म हो गया। अब से थोड़ी देर में लोकसभा चुनाव का पहला रुझान आएगा। मतों की गिनती 8 बजे शुरू हो गई। पहले बैलेट पेपर की गिनती की जाएगी, इसके बाद ईवीएम में बंद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। देश की 542 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती होगी, सूरत सीट पर उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं।

Jun 4, 2024 07:53 AM

गुजरात: लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले आणंद जिले में स्ट्रांग रूम खोले जा रहे हैं।


Jun 4, 2024 07:50 AM

कर्नाटक में मतगणना से पहले बेंगलुरु में स्ट्रांग रूम खोला गया


Jun 4, 2024 07:41 AM

नतीजों से पहले पश्चिम बंगाल में ब्लास्ट

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि जाधवपुर के भांगुड के ब्लॉक 2 के उत्तरी काशीपुर में कुछ लोग बम बना रहे थे, तभी ये विस्फोट हो गया। धमाके में 5 लोग घायल हो गए।घायलों में से एक आईएसएफ पंचायत सदस्य भी है।

Jun 4, 2024 07:31 AM

हिमाचल प्रदेश में कंगना के खिलाफ विक्रमादित्य सिंह का मुकाबला

हिमाचल प्रदेश की सबसे हॉट सीट मंडी लोकसभा सीट से विक्रमादित्य सिंह का कंगना रनौत के साथ कड़ा मुकाबला है। बता दें विक्रमादित्य सिंह छह बार के हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं।

Jun 4, 2024 07:19 AM

बीजेपी दफ्तर में जश्न की तैयारी शुरू

बीजेपी मुख्यालय में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यकर्ताओं का जुटना अभी से शुरू हो गया है। वहीं, दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पूड़ी और मिठाइयां बनाई जा रही हैं।




Jun 4, 2024 07:12 AM

बिहार के कई जिलों में धारा 144 लागू

लोकसभा चुनाव नतीजों के चलते बिहार के कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके अलावा जीत के जुलूस पर भी रोक लगा दी गई है। पटना में भी धारा 144 लागू है।

Jun 4, 2024 07:11 AM

हिमाचल प्रदेश में अनुराग ठाकुर, अभिनेत्री कंगना रनौत पर रहेगी नजर

हिमाचल प्रदेश में 4 लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अभिनेत्री कंगना रनौत, 4 बार के राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा और मौजूदा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर नजर रहेगी।

Jun 4, 2024 07:10 AM

जम्मू और उधमपुर में बढ़ाई गई तीन स्तरीय सुरक्षा

जम्मू और उधमपुर लोकसभा क्षेत्रों में मतगणना केंद्रों के आसपास तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 23.94 लाख से अधिक मतों की गिनती में 34 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, जिनमें वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, जम्मू से मौजूदा सांसद जुगल किशोर शर्मा और पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह तथा कांग्रेस के रमन भल्ला शामिल हैं।

Jun 4, 2024 07:00 AM

2,572 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में

इस लोकसभा चुनाव में 2,572 करोड़पति उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जबकि 1643 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले हैं। ADR ने चुनाव आयोग में 8,337 उम्मीदवारों द्वारा दिए गए हलफनामे का एनालिसिस किया है। लोकसभा चुनाव में उतरे उम्मीदवारों में 20 प्रतिशत पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2019 में 19 प्रतिशत उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज थे।

Jun 4, 2024 06:50 AM

8 बजे शुरू होगी मतगणना

  • लोकसभा की 543 में से 542 सीटों, आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों, ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव और 13 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजें आज घोषित किए जाएंगे। 
  • सूरत लोकसभा सीट पर बीजेपी का प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीत चुका है. 
  • मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी।
  • पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। उसके बाद सुबह 8.30 बजे के करीब ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी।
  • अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 जून को घोषित हो चुके है।

ब्यूरोः लोकसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती आज यानी मंगलवार को होगी। चुनाव आयोग (ईसी) के अनुसार, सभी 7 चरणों की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

बता दें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 16 मार्च से शुरू हुआ चुनाव प्रचार 75 दिन चला। 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 फेज में वोटिंग हुई। चुनाव की यह प्रोसेस कुल 43 दिन तक चली। अब 4 जून को पिछले 80 दिनों का इंतजार खत्म होगा।

वहीं, 1 जून की शाम को चुनाव खत्म होने के बाद देर शाम को देश के सभी एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किया। अधिकतर एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। कई एग्जिट पोल ने तो एनडीए को 350 से अधिक सीटें दी थी। एग्जिट पोल जारी होने के बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया जारी दी थी।

 इस बार कुल 8360 उम्मीदवारों ने चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म के मुताबिक, 1333 नेशनल पार्टी से, 532 स्टेट पार्टी से, 2580 गैर मान्यता प्राप्त पार्टी से और 3915 निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। 2019 में 7928 और 2014 में 8205 ने चुनाव लड़ा था। 751 पार्टियों ने अपने कैंडिडेट उतारे थे। 2019 में ये आकंड़ा 677 और 2014 में 464 था। 543 सीटों पर सबसे ज्यादा बसपा के 487, BJP के 440, कांग्रेस के 327 और CPI-M के 52 उम्मीदवार मैदान में थे।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network