Sunday 7th of July 2024

Lok Sabha Election 2024 First Phase Voting: दोपहर 3 बजे तक हुआ 49.78 फीसदी मतदान

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  April 19th 2024 07:57 AM  |  Updated: April 19th 2024 04:29 PM

Lok Sabha Election 2024 First Phase Voting: दोपहर 3 बजे तक हुआ 49.78 फीसदी मतदान

Apr 19, 2024 04:29 PM

दोपहर 3 बजे तक हुआ 49.78 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के तहत दोपहर तीन बजे तक करीब 49.78 फीसदी मतदान हुआ।

Apr 19, 2024 04:28 PM

दोपहर तीन बजे तक कहां कितना हुआ मतदान


Apr 19, 2024 03:26 PM

मणिपुर में पांच मतदान केंद्रों पर रोका गया मतदान

मणिपुर में लोगों द्वारा अनियमितताओं का आरोप लगाने पर हुए हंगामे के बाद कुल 5 बूथों पर मतदान रोक दिया गया है, जिनमें से 2 पूर्वी इंफाल में और 3 पश्चिमी इंफाल में हैं। मतदान अधिकारी ने यह जानकारी दी है। 


Apr 19, 2024 03:25 PM

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने घर से किया मतदान

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पुणे में अपने घर से मतदान किया। 90 वर्षीय प्रतिभा पाटिल बीते कई दिनों से बीमार हैं। इस वजह से उन्होंने घर से ही वोट करने की सुविधा का लाभ उठाते हुए मतदान किया। 


Apr 19, 2024 02:52 PM

बाइक चलाकर वोट डालने पहुंचे पुडुचेरी के सीएम

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय नामथु राजियम कांग्रेस प्रमुख एन रंगास्वामी बाइक चलाकर अपना वोट डालने के लिए पुडुचेरी के पोलिंग बूथ पर पहुंचे। इस दौरान उनके सुरक्षागार्ड उनके पीछे दौड़ते नजर आए।




Apr 19, 2024 02:30 PM

मणिपुर में तोड़ी गईं EVM

मणिपुर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जारी वोटिंग के दौरान हिंसा की खबर सामने आ रही है, यहां बिष्णुपुर निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर फायरिंग की गई। फायरिंग के बाद गुस्साई भीड़ ने ईवीएम को तोड़ दिया।


Apr 19, 2024 02:27 PM

2.5 फीट के अजीम मंसूरी ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश के शामली की कैराना लोकसभा सीट पर 2.5 फीट के अजीम मंसूरी ने अपनी पत्नी बुशरा के साथ मतदान किया।




Apr 19, 2024 02:14 PM

सचिन पायलट ने डाला वोट

राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जयपुर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया।


Apr 19, 2024 02:00 PM

Lok Sabha Election 2024 First Phase Voting: मणिपुर के मतदान केंद्र में घुसे हथियारबंद लोग

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार निर्वाचन क्षेत्र में हिंसा से मतदान प्रभावित हुआ है। वहीं, दूसरी ओर मणिपुर के मतदान केंद्र में हथियारबंद लोग घुस गए हैं। ये मामला मणिपुर के इंफाल ईस्ट में स्थित खोंगमान मतदान केंद्र में सामने आया है।


Apr 19, 2024 01:58 PM

दोपहर एक बजे तक मतदान के आंकड़ें


Apr 19, 2024 12:31 PM

देशभर में नवविवाहित जोड़ों ने डाला वोट


Apr 19, 2024 12:30 PM

असम और त्रिपुरा में हुआ मतदान

सुबह 11 बजे तक त्रिपुरा पश्चिम में 34.6 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि असम में 27.22 प्रतिशत मतदान हुआ।

Apr 19, 2024 12:27 PM

राज्यमंत्री संजय गंगवार ने डाला वोट

राज्यमंत्री संजय गंगवार ने पीलीभीत के राम लुभाई महिला डिग्री कॉलेज के मतदान केंद्र पर वोट डाला। 

Apr 19, 2024 12:25 PM

दुनिया की सबसे छोटी महिला ने किया मतदान

दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे ने आज नागपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।


Apr 19, 2024 12:23 PM

सुबह 11:00 बजे तक उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर 25.20 प्रतिशत मतदान हो गया है।

सुबह 11:00 बजे तक उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर 25.20 प्रतिशत मतदान हो गया है।


ब्यूरो: आज यानि शुक्रवार 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान के साथ शुरू हो गया है।  लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे खत्म होगी। चुनाव आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है, जहां 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं और 11,371 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। 35.67 लाख पहली बार मतदाता हैं, इसके अलावा 20-29 वर्ष की आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं।

जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए मजबूत बहुमत की मांग कर रहा है, वहीं विपक्षी भारत गुट के घटक 2014 और 2019 के चुनावों में हार का सामना करने के बाद वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network