Saturday 5th of October 2024

Lok Sabha Election 7th Phase Voting: सातवें चरण का मतदान हुआ संपन्न, पश्चिम बंगाल में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  June 01st 2024 06:53 AM  |  Updated: June 01st 2024 07:58 PM

Lok Sabha Election 7th Phase Voting: सातवें चरण का मतदान हुआ संपन्न, पश्चिम बंगाल में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

ब्यूरोः लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण का मतदान आज यानी 1 जून को 7 बजे से शुरू होगा। इस चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जिनमें उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट शामिल हैं।। इस चरण में 904 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट 4 जून को घोषित किया जाएगा।

शाम 5 बजे तक कहां-कितना मतदान?

सातवें चरण में 5 बजे तक 58.34 प्रतिशत मतदान हुआ। आइए जानिए किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

  • बिहार- 48.86
  • चडीगढ़- 62.80
  • हिमाचल- 66.56
  • झारखंड- 67.95
  • ओडिशा- 62.46
  • पंजाब- 55.20
  • उत्तर प्रदेश- 54.00
  • पश्चिम बंगाल- 69.89

दोपहर 3 बजे तक 49.68 प्रतिशत मतदान

भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 49.68 प्रतिशत मतदान हुआ है और झारखंड 60 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है।

  • बिहार- 42.95 प्रतिशत
  • चडीगढ़- 52.61 प्रतिशत
  • हिमाचल- 58.41 प्रतिशत
  • झारखंड- 60.14 प्रतिशत
  • ओडिशा- 49.77 प्रतिशत
  • पंजाब- 46.38 प्रतिशत
  • उत्तर प्रदेश- 46.83 प्रतिशत
  • पश्चिम बंगाल- 58.46 प्रतिशत

दोपहर 1 बजे तक 40.09 प्रतिशत वोटिंग 

चुनाव आयोग ने देश की 57 सीटों पर हो रही वोटिंग के आंकड़ों को जारी कर दिया है। दोपहर 1 बजे तक 40.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। नीचे राज्यवर वोटिंग प्रतिशत की जानकारी दी गई है।

  • बिहार - 35.65 प्रतिशत 
  • चंडीगढ़ - 40.14 प्रतिशत 
  • हिमाचल प्रदेश - 48.63 प्रतिशत 
  • झारखंड - 46.80 प्रतिशत 
  • ओडिशा - 37.64 प्रतिशत 
  • पंजाब - 37.80 प्रतिशत 
  • यूपी - 39.31 प्रतिशत 
  • पश्चिम बंगाल - 45.07 प्रतिशत 

 हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परिवार के साथ वोट डाला 

चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 26.30 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा 31.92 प्रतिशत वोटिंग हिमाचल प्रदेश में और सबसे कम 22.64 प्रतिशत वोटिंग ओडिशा में हुई है।

सुबह 11 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

  • बिहार- 24.25 प्रतिशत 
  • चडीगढ़- 25.03 प्रतिशत 
  • हिमाचल- 31.92 प्रतिशत 
  • झारखंड- 29.55 प्रतिशत 
  • ओडिशा- 22.46 प्रतिशत 
  • पंजाब- 23.91 प्रतिशत 
  • उत्तर प्रदेश- 28.02 प्रतिशत 
  • पश्चिम बंगाल- 28.10 प्रतिशत 

पंजाब में सुबह 9 बजे तक 13 निर्वाचन क्षेत्रों में 9.64 प्रतिशत मतदान हुआ है।

  • अमृतसर- 7.22 प्रतिशत 
  • लुधियाना- 9.08 प्रतिशत 
  • जालंधर- 9.34 प्रतिशत 
  • होशियारपुर- 9.66 प्रतिशत 
  • आनंदपुर साहिब- 9.53 प्रतिशत 
  • फतेहगढ़ साहिब- 8.27 प्रतिशत 
  • खडूर साहिब- 9.71 प्रतिशत 
  • गुरदासुपर- 8.81 प्रतिशत 
  • बठिंडा- 9.74 प्रतिशत 
  • संगरूर- 11.36 प्रतिशत 
  • पटियाला- 10.98 प्रतिशत 
  • फरीदकोट- 9.83 प्रतिशत 
  • फिरोजपुर- 11.61 प्रतिशत

यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान

  • बलिया- 13.42 
  • बांसगांव- 10.37 प्रतिशत 
  • देवरिया- 13.74 प्रतिशत 
  • गाजीपुर- 13.32 प्रतिशत 
  • घोसी- 10.32 प्रतिशत 
  • गोरखपुर- 12.99 प्रतिशत 
  • कुशीनगर- 13.50% 
  • महाराजगंज- 14.44 प्रतिशत 
  • मिर्जापुर- 14.93 प्रतिशत 
  • रॉबर्ट्सगंज- 10.74 प्रतिशत 
  • सलेमपुर- 13.39 प्रतिशत 
  • वाराणसी- 12.66 प्रतिशत

सुबह 9:00 बजे लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार प्रदेश में 4 लोकसभा सीटों के लिए सुबह  9:00 बजे तक 15.50 प्रतिशत मतदान हुआ।

वहीं,  छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 13.05 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

भगवंत मान ने VVPAT पर उठाए सवाल

संगरूर में अपना वोट डालने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोग जागरूक हैं और वे बड़ी संख्या में वोट करते हैं। हमें वोट देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। मैं पंजाबियों से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से बाहर आएं और वोट करें और अच्छे प्रतिनिधियों को चुनें। ऐसे लोगों को चुनें जो आपके लिए काम कर सकें। आज मैंने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला. वीवीपैट (मतदान केंद्र पर) में कुछ समस्या थी और अधिकारियों ने इसे बदल दिया।

पोलिंग बूथों पर दिख रहा लोगों का उत्साह- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने अपने पिता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के साथ वोट डाला। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथों पर नजर डालें तो लोगों में भारी उत्साह है। लोग लोकतंत्र का त्योहार मना रहे हैं। हर कोई अच्छी सरकार के लिए वोट डालने निकला है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जनता के लिए बहुत काम किया है और मुझे विश्वास है कि जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा।

सातवें चरण में चर्चित चेहरे 

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में कुछ सबसे चर्चित उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अनुराग ठाकुर, चरणजीत सिंह चन्नी, महेंद्र नाथ पांडे, रवि शंकर प्रसाद, अभिषेक बनर्जी, कंगना रनौत, मनीष तिवारी, मीसा भारती, अनुप्रिया सिंह पटेल, नीरज शेखर, पवन सिंह, रवि किशन, उपेंद्र कुशवाहा, रामकृपाल यादव, हंस राज हंस और सीता सोरेन शामिल हैं।

4 जून को होगा नया सवेरा- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों से सातवें चरण में वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्यारे देशवासियों, आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान है और अब तक के रुझानों से स्पष्ट है कि देश में INDIA की सरकार बनने जा रही है। मुझे गर्व है कि झुलसा देने वाली गर्मी में भी आप सभी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए वोट देने निकले हैं। आज भी बड़ी संख्या में बाहर निकल कर अहंकार और अत्याचार का प्रतीक बन चुकी इस सरकार पर अपने वोट से अंतिम प्रहार जरूर कीजिए। 4 जून का सूरज देश में एक नया सवेरा लेकर आने जा रहा है।

  • लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आप उम्मीदवार कुलदीप धालीवाल ने वोट डाला
  • आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ बलबीर सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डाला

भाजपा नेता जयवीर शेरगिल ने जालंधर में डाला वोट

भाजपा नेता जयवीर शेरगिल ने जालंधर, पंजाब के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के लिए अपना वोट डाला

लालू यादव, राबड़ी देवी ने डाला वोट

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी एवं सारण लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने पटना में वोट डाला है।

पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपना वोट डाला।

हरभजन सिंह ने डाला वोट 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने जालंधर के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला है। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि झे उम्मीद है कि लोग बड़ी संख्या में वोट करने आएंगे और मैं चाहता हूं कि जालंधर में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो। यह हमारा कर्तव्य है। ऐसी सरकार लानी चाहिए जो लोगों के लिए काम कर सके। मैं बिल्कुल भी वीआईपी नहीं हूं, वीआईपी कल्चर खत्म होना चाहिए।

हर वोट तय करेगा देश की दिशा- राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने वोट डालने के बाद कहा कि आज भारत का महापर्व है। नागरिकों का एक-एक वोट देश की दिशा और दशा तय करेगा। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डाला वोट

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में वोट डाला। उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। नड्डा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं इस बूथ पर पहला वोटर था। मैं सभी मतदाताओं से सक्षम और आत्मनिर्भर भारत के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।

वोट डालने पहुंचे रवि किशन

यूपी की गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन वोट डालने के लिए पहुंचे हैं। उन्हें एक पोलिंग बूथ पर लाइन में लगे हुए देखा गया। इस सीट पर उनका मुकाबला सपा की काजल निषाद और बीएसपी के जावेद अशरफ से है।

पूर्व राजनयिक तरनजीत संधू ने डाला वोट

पूर्व राजनयिक और अमृतसर निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू ने क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 

रिकॉर्ड नंबर में करें मतदान: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सातवें चरण की वोटिंग के लिए मतदाताओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि आज लोकसभा चुनाव 2024 का आखिरी चरण है. मुझे उम्मीद है कि युवा और महिला मतदाता रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आइए मिलकर अपने लोकतंत्र को अधिक जीवंत और सहभागी बनाएं।

गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। गोरखपुर सीट पर भाजपा के रवि किशन, सपा की काजल निषाद और बसपा के जावेद अशरफ के बीच मुकाबला है।

लोकसभा सीटों की सूची

बिहार: नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद।

हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला।

झारखंड: राजमहल, दुमका, गोड्डा।

ओडिशा: मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर।

पंजाब: गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर, पटियाला।

उत्तर प्रदेश: महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज।

पश्चिम बंगाल: दमदम, बारासात, बसीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर।

चंडीगढ़: चंडीगढ़।

शनिवार को होने वाले मतदान में कुल 904 उम्मीदवार मैदान में रहेंगे। इनमें से पंजाब से 328 उम्मीदवार, उत्तर प्रदेश से 144, बिहार से 134, ओडिशा से 66, झारखंड से 52, हिमाचल प्रदेश से  37 और चंडीगढ़ से 4 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मैदान में रहेंगे 904 उम्मीदवार 

शनिवार को होने वाले मतदान में कुल 904 उम्मीदवार मैदान में रहेंगे। इनमें से पंजाब से 328 उम्मीदवार, उत्तर प्रदेश से 144, बिहार से 134, ओडिशा से 66, झारखंड से 52, हिमाचल प्रदेश से  37 और चंडीगढ़ से 4 उम्मीदवार मैदान में हैं।

बता दें लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 102 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ था, जबकि दूसरा चरण 26 अप्रैल को संपन्न हुआ था, जिसमें 88 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों के साथ शांतिपूर्ण ढंग से हुआ था, जबकि चौथा चरण 13 मई को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। पांचवें चरण का मतदान, जिसमें 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटें शामिल थीं, 20 मई को संपन्न हुआ। छठां चरण 25 मई को हुआ था।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network