Saturday 5th of October 2024

उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें भाजपा जीतेगी- ब्रजेश पाठक

Reported by: PTC News Haryana Desk  |  Edited by: Naveen Negi  |  May 08th 2024 02:03 PM  |  Updated: May 08th 2024 02:03 PM

उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें भाजपा जीतेगी- ब्रजेश पाठक

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा की आधे से अधिक सीटों पर चुनाव संपन्न हो गया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तीसरे चरण में संपन्न हुए मतदान को लेकर बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा 80 की 80 सीटें जीत रही हैं और परिणाम भाजपा के पक्ष में ही आएगा।

दरअसल,  लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की लगातार जनसभाएं चल रही हैं और सभी कार्यकर्ता जोरशोर से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

PTC NETWORK
© 2024 PTC News Haryana. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network